Thursday, 02 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
एक्शन : नवा रायपुर में 4 साल से केबल-लोहे की चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार बैंक की सुरक्षा पर सवाल : ग्रामीण बैंक का ताला तोड़ कंप्यूटर सेट चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी खुलासा : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नकली डीएपी बेचने का आरोप, चार आरोपी पुलिस के शिकंजे में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पिछड़ा वर्ग आयोग को नहीं है पैसे की रिकवरी का अधिकार पीएफ नियमों में बड़ा बदलाव : अब ज्यादा बचत का मिलेगा विकल्प, निकासी भी हुई आसान इंसानियत शर्मसार : भिलाई की गौशाला में मृत बछड़े के शव के इस्तेमाल का आरोप, जांच की मांग एक्शन : नवा रायपुर में 4 साल से केबल-लोहे की चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार बैंक की सुरक्षा पर सवाल : ग्रामीण बैंक का ताला तोड़ कंप्यूटर सेट चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी खुलासा : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नकली डीएपी बेचने का आरोप, चार आरोपी पुलिस के शिकंजे में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पिछड़ा वर्ग आयोग को नहीं है पैसे की रिकवरी का अधिकार पीएफ नियमों में बड़ा बदलाव : अब ज्यादा बचत का मिलेगा विकल्प, निकासी भी हुई आसान इंसानियत शर्मसार : भिलाई की गौशाला में मृत बछड़े के शव के इस्तेमाल का आरोप, जांच की मांग
W 𝕏 f
होम गरियाबंद कार्रवाई : पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले 3 आरोप…
गांजा तस्करी करने वाले आराेपी गिरफ्तार
गांजा तस्करी करने वाले आराेपी गिरफ्तार
गरियाबंद

कार्रवाई : पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार किया 

ओडिशा से कारों के जरिए गांजा लेकर महाराष्ट्र जा रहे तस्करों की योजना गरियाबंद जिले में नाकाम हो गई। देवभोग पुलिस ने अंतरराज्यीय खुटगांव चेक पोस्ट पर लगातार चल रही जांच के दौरान दो अलग-अलग वाहनों से कुल 48.300 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद 48.300 किलोग्राम गांजा, दोनों कारें और चार मोबाइल फोन जब्त कर थाना देवभोग में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
02 Jul 2026, 09:37 AM
गरियाबंद
ओडिशा से कारों के जरिए गांजा लेकर महाराष्ट्र जा रहे तस्करों की योजना गरियाबंद जिले में नाकाम हो गई। देवभोग पुलिस ने अंतरराज्यीय खुटगांव चेक पोस्ट पर लगातार चल रही जांच के दौरान दो अलग-अलग वाहनों से कुल 48.300 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस कार्रवाई में दो चारपहिया वाहन और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 
जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 31.31 लाख रुपये बताई गई है, जिसमें गांजे की कीमत लगभग 24 लाख रुपये आंकी गई है। थाना प्रभारी फैजुल हुदा शाह के अनुसार, 29 और 30 जून 2026 को देवभोग पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए खुटगांव अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर विशेष जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान ओडिशा और महाराष्ट्र की दिशा से आने वाले संदिग्ध वाहनों की बारीकी से जांच की गई। 

दो कारो से मिली अधिक मात्रा में गांजा

तलाशी के दौरान दो कारों में बड़ी मात्रा में गांजा मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पहली कार्रवाई में कार क्रमांक CG 08 AA 2218 की डिक्की में रखी प्लास्टिक की बोरी से 8.100 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके बाद दूसरी कार्रवाई में मारुति रिट्ज (MH 51 A 2012) की तलाशी ली गई, जिसमें वाहन के भीतर छिपाकर रखी गई दो प्लास्टिक की बोरियों से 40.200 किलोग्राम गांजा मिला। पुलिस का कहना है कि तस्करों ने गांजे को इस तरह छिपाया था कि सामान्य जांच के दौरान उस पर आसानी से संदेह न हो। इस मामले में पुलिस ने जितेंद्र बोलकेकर (41) निवासी नेवरे, जिला दुर्ग, परसू राम पोड़ (35) निवासी ग्राम आरस्ता, जिला सांगली (महाराष्ट्र) तथा पंकज वाघमोडे (34) निवासी कोकलेरू, जिला सांगली (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार किया है। तीनों से पूछताछ कर तस्करी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। 

पुलिस ने तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद 48.300 किलोग्राम गांजा, दोनों कारें और चार मोबाइल फोन जब्त कर थाना देवभोग में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि गांजे की खेप ओडिशा के किस क्षेत्र से लाई गई थी और महाराष्ट्र में इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। साथ ही इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें