Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार खरीफ 2026 :  किसानों के लिए पर्याप्त उर्वरक भंडार…
भूमि रकबे अनुसार जैविक उर्वरक वितरण
भूमि रकबे अनुसार जैविक उर्वरक वितरण
राज्य सरकार

खरीफ 2026 :  किसानों के लिए पर्याप्त उर्वरक भंडारण, 7,110 मीट्रिक टन वितरण 

जिले में अब तक 7,110 मीट्रिक टन उर्वरक किसानों को वितरित किए गए हैं, कुल 30,683 मीट्रिक टन भंडारित। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी सहित 13,000 लीटर उर्वरक सुरक्षित। भूमि रकबे के अनुसार वितरण योजना बनाई गई है। जैविक खाद और ब्लू-ग्रीन एल्गी के उपयोग से संतुलित पोषण प्रबंधन को बढ़ावा। अनियमितता पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 11 Jun 2026, 12:29 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 12:12 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

खरीफ सीजन 2026 की तैयारियों के तहत महासमुंद जिले में कृषि विभाग ने किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक और बीज उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया है। कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार यह व्यवस्था किसानों की खेती-किसानी में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके उद्देश्य से की गई है। उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप ने बताया कि जिले में सहकारी एवं निजी क्षेत्र से कुल 60,850 मीट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य रखा गया था।

 अब तक 30,683 मीट्रिक टन उर्वरक भंडारित किए जा चुके हैं, जो लक्ष्य का लगभग 51 प्रतिशत है। इनमें से 7,110 मीट्रिक टन उर्वरक किसानों को वितरित किए जा चुके हैं, जबकि वर्तमान में 23,573 मीट्रिक टन भंडारण में उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त जिला विपणन केंद्र महासमुंद में 9,740 मीट्रिक टन उर्वरक सुरक्षित है, जिससे आगामी खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित हो गई है।

भूमि रकबे के आधार पर उर्वरक वितरण योजना

  • 2.5 एकड़ तक: एकमुश्त वितरण
  • 2.5–5 एकड़: दो किस्तों में वितरण
  • 5 एकड़ से अधिक: तीन किस्तों में 20-20 दिन के अंतराल पर वितरण

नैनो उर्वरकों की उपलब्धता

जिले में नैनो उर्वरकों का भंडारण सुनिश्चित किया गया है। वर्तमान में 8,000 लीटर नैनो यूरिया और 5,000 लीटर नैनो डीएपी सहित कुल 13,000 लीटर नैनो उर्वरक उपलब्ध हैं। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया कि ये पूरी तरह वैकल्पिक हैं और किसानों को लेने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।

कृषि उत्पादन में वृद्धि

उप संचालक कृषि ने बताया कि कृषि उत्पादन बढ़ाने और संतुलित पोषण प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन प्रणाली अपनाई जा रही है। इसमें रासायनिक उर्वरकों के साथ जैव उर्वरक, जैविक खाद, हरी खाद और अन्य वैकल्पिक उर्वरक शामिल हैं। मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और खेती की लागत कम करने के लिए सहकारी समितियों में गत वर्ष की खपत के आधार पर 80 प्रतिशत यूरिया और 60 प्रतिशत डीएपी का भंडारण किया गया है।

जैविक खेती और वैज्ञानिक समर्थन

कृषि विभाग किसानों को हरी खाद, जैव उर्वरक और ब्लू-ग्रीन एल्गी (हरित शैवाल) के उपयोग के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। इच्छुक किसानों को प्रति एकड़ 8 किलोग्राम ढैंचा बीज और 4 किलोग्राम मूंग बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह जैव उर्वरक नाइट्रोजन स्थिरीकरण कर मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करता है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें