Sunday, 18 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korba Road Accident: धार्मिक कार्यक्रम में जा रही दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, अन्य घायल Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत Raipur Crime News: खाकी का खौफ दिखाकर लूटने वाले दो फर्जी पुलिस वाले गिरफ्तार, बेल्ट से पीटकर छीना था मोबाइल और गाड़ी की चाबी Gold Smuggling: छत्तीसगढ़ बना सोना तस्करी का नया रूट, 62 करोड़ का सोना जब्त होने के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट Korba Road Accident: धार्मिक कार्यक्रम में जा रही दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, अन्य घायल Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत Raipur Crime News: खाकी का खौफ दिखाकर लूटने वाले दो फर्जी पुलिस वाले गिरफ्तार, बेल्ट से पीटकर छीना था मोबाइल और गाड़ी की चाबी Gold Smuggling: छत्तीसगढ़ बना सोना तस्करी का नया रूट, 62 करोड़ का सोना जब्त होने के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट
W 𝕏 f
होम › धमतरी › खुलासा : रेत खदान से निकले नरकंकाल, प्रशासनिक लाप…
रेत खदान में मिले नरकंकाल
रेत खदान में मिले नरकंकाल
धमतरी

खुलासा : रेत खदान से निकले नरकंकाल, प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम खरेंगा में रेत खदान से 10 से अधिक नरकंकाल मिलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि श्मशान घाट क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा था, जिसके चलते खुदाई के दौरान मानव अवशेष सामने आए। मनरेगा कार्य के दौरान यह मामला उजागर हुआ, जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालकों के फरार होने की बात कही।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 29 May 2026, 11:47 AM · अपडेट: 02 Oct 2026, 01:04 AM
धमतरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम खरेंगा में रेत खदान से नरकंकाल मिलने की घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों के अनुसार, यह स्थान वर्षों पुराना पारंपरिक श्मशान घाट है, जहां रेत माफियाओं द्वारा लंबे समय से अवैध उत्खनन किया जा रहा था। घटना के बाद खनिज विभाग और जिला प्रशासन की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

गुरुवार को गांव में मनरेगा कार्य चल रहा था, तभी ग्रामीणों को सूचना मिली कि श्मशान घाट क्षेत्र में रेत की अवैध खुदाई हो रही है। मौके पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने देखा कि खुदाई के दौरान मानव कंकाल बाहर आ रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, अलग-अलग स्थानों पर बिखरे हुए कंकाल मिले और मौके पर 2 से 3 ट्रैक्टर रेत से भरे खड़े थे। ग्रामीणों को देखते ही ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। अब तक 10 से अधिक नरकंकाल मिलने की बात सामने आ रही है, जिनमें कुछ अवशेषों को हाल ही का बताया जा रहा है।

ग्रामीणों में भारी आक्रोश और गंभीर आरोप

ग्राम विकास समिति के सदस्य सुभाष साहू ने इस घटना को रेत माफियाओं की बड़ी लापरवाही और करतूत बताया है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां मानव अवशेष देखकर सभी स्तब्ध रह गए। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से रेत उत्खनन जारी है और सीमांकन को लेकर भी विवाद बना हुआ है। उनका कहना है कि बाहरी रेत माफिया दूसरे स्थान की रॉयल्टी का दुरुपयोग कर यहां अवैध खनन कर रहे हैं।ग्राम पंचायत सरपंच नीलम साहू ने बताया कि पहले भी पंचायत और ग्राम विकास समिति की बैठक में श्मशान घाट क्षेत्र में रेत उत्खनन पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया था और मुनादी भी कराई गई थी। इसके बावजूद अवैध खनन लगातार जारी रहा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी वाहन धमतरी क्षेत्र के बताए जा रहे हैं, जबकि मजदूर स्थानीय हैं। इस गंभीर घटना की शिकायत कलेक्टर से कर तत्काल कार्रवाई की मांग की जाएगी।

प्रशासनिक दावों पर खड़े हुए सवाल

कुछ दिन पहले सुशासन तिहार के तहत जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा धमतरी पहुंचे थे। उस दौरान रेत उत्खनन पर सख्त कार्रवाई और लगातार गाड़ियों की जब्ती की बात कही गई थी। लेकिन खरेंगा की इस घटना ने प्रशासनिक दावों की हकीकत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित दिखाई दे रही है।

खरेंगा में नरकंकाल मिलने की यह घटना न सिर्फ रेत खनन की भयावह तस्वीर पेश करती है, बल्कि प्रशासनिक निगरानी पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है। फिलहाल पूरे मामले की जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें