कोरिया मास्टर्स में भारतीय खिलाड़ियों का दम, तन्वी-रक्षिता आमने-सामने
कोरिया मास्टर्स बैडमिंटन के महिला एकल क्वार्टरफाइनल में भारत की तन्वी शर्मा और रक्षिता रामराज आमने-सामने होंगी। वहीं अश्मिता चालिहा और पुरुष डबल्स में पृथ्वी-कृष्णा की जोड़ी भी सेमीफाइनल में जगह बनाने उतरेगी।
कीर्तिमान डेस्क
07 Aug 2026, 01:27 PM
खेल डेस्क
बैडमिंटन के कोरिया मास्टर्स टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। महिला एकल के क्वार्टरफाइनल में आज भारत की तन्वी शर्मा और रक्षिता रामराज आमने-सामने होंगी। दोनों भारतीय खिलाड़ियों के बीच होने वाले इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली खिलाड़ी सेमीफाइनल में जगह बनाएगी।
तन्वी शर्मा ने प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भारत की ही श्रीयांशी वलीशेट्टी को हराकर अंतिम आठ में अपनी जगह पक्की की। अब क्वार्टरफाइनल में उनके सामने हमवतन रक्षिता रामराज की चुनौती होगी।
तन्वी शर्मा कोरिया मास्टर्सजापानी खिलाड़ी को हराकर रक्षिता ने बनाई जगह
रक्षिता रामराज ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने जापान की मनामी सुइजू को हराकर अगले दौर का टिकट हासिल किया। अब तन्वी और रक्षिता के बीच होने वाले मुकाबले पर भारतीय बैडमिंटन प्रशंसकों की नजर रहेगी। महिला एकल के एक अन्य क्वार्टरफाइनल में भारत की अश्मिता चालिहा का मुकाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त जापान की हिना अकेची से होगा। अश्मिता ने प्री-क्वार्टरफाइनल में दक्षिण कोरिया की किम मिन जी को हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया है।
पुरुष डबल्स में भारतीय जोड़ी भी मैदान में
पुरुष डबल्स क्वार्टरफाइनल में भारत के पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय और कृष्णा प्रसाद गरागा की जोड़ी भी चुनौती पेश करेगी। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय जोड़ी का सामना मलेशिया के मान वेई चोंग और सोह वूई यिक की जोड़ी से होगा।