Wednesday, 26 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ambikapur Crime News: खून से लथपथ मिली युवक की लाश, प्रेमिका ने भी काटा गला, जांच में जुटी पुलिस Bastar Leopard Cubs: जंगलों में मादा तेंदुआ अपने दोनों नवजात बच्चों को संग ले गई Traffic Challan: फर्जी नंबर प्लेट का खेल, बेगुनाह कार मालिक के खाते से कटे हजारों रुपए, आरोपी गिरफ्तार Nepal Flash Flood: तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, 28 जवानों समेत सैकड़ों लोगों के बहने की आशंका Indore Hospital: मरीज की मौत पर हंगामा, ICU में तोड़फोड़ के बाद भारी पुलिस बल तैनात Ambikapur Crime News: खून से लथपथ मिली युवक की लाश, प्रेमिका ने भी काटा गला, जांच में जुटी पुलिस Bastar Leopard Cubs: जंगलों में मादा तेंदुआ अपने दोनों नवजात बच्चों को संग ले गई Traffic Challan: फर्जी नंबर प्लेट का खेल, बेगुनाह कार मालिक के खाते से कटे हजारों रुपए, आरोपी गिरफ्तार Nepal Flash Flood: तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, 28 जवानों समेत सैकड़ों लोगों के बहने की आशंका Indore Hospital: मरीज की मौत पर हंगामा, ICU में तोड़फोड़ के बाद भारी पुलिस बल तैनात
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार KTU Raipur: केटीयू में भानुप्रतापपुर के पत्रकारित…
Positive journalism builds an empowered society: Prof. Manoj Dayal
Positive journalism builds an empowered society: Prof. Manoj Dayal
राज्य सरकार

KTU Raipur: केटीयू में भानुप्रतापपुर के पत्रकारिता विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

KTU Raipur: भानुप्रतापपुर के महर्षि वाल्मीकि कॉलेज के पत्रकारिता विद्यार्थियों ने केटीयू, रायपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। छात्रों ने टीवी स्टूडियो, कम्युनिटी रेडियो, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय और एआई व मीडिया रिसर्च लैब का अवलोकन कर जनसंचार की बारीकियां समझीं। उन्होंने ‘संवाद 98.2 एफएम’ में संदेश रिकॉर्ड किए और मीडिया विशेषज्ञों से संवाद किया।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
26 Aug 2026, 05:00 PM
रायपुर
KTU Raipur: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (केटीयू), रायपुर में शासकीय महर्षि वाल्मीकि कॉलेज, भानुप्रतापपुर के पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान बस्तर अंचल से आए विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की उन्नत प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया और कुलपति प्रो. मनोज दयाल से संवाद कर जनसंचार की बारीकियों को समझा।

पत्रकारिता एक सशक्त व नए समाज का निर्माण का माध्यम

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि सकारात्मक और निष्पक्ष पत्रकारिता ही एक सशक्त व नए समाज का निर्माण कर सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे मीडिया क्षेत्र में अपनी रचनात्मकता को निखारें और समाचार पत्र, टीवी, रेडियो तथा डिजिटल मीडिया का नियमित तुलनात्मक अध्ययन करें।
छात्रों ने विश्वविद्यालय के कम्युनिटी रेडियो संवाद में अपने संदेश रिकॉर्ड किए

केटीयू के ‘संवाद 98.2 एफएम’ में विद्यार्थियों ने रिकॉर्ड किए संदेश
छात्रों ने समझी मीडिया लैब की कार्यप्रणाली

भ्रमण में विद्यार्थियों ने केटीयू के टीवी स्टूडियो, कम्युनिटी रेडियो, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय और निर्माणाधीन एआई व मीडिया रिसर्च लैब का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। महर्षि वाल्मीकि कॉलेज के शिक्षक श्रीदाम ढ़ाली के मार्गदर्शन में आए छात्रों ने विश्वविद्यालय के कम्युनिटी रेडियो ”संवाद 98.2 एफएम” में अपने संदेश भी रिकॉर्ड किए। इस दौरान छात्रों ने जनसंचार, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, विज्ञापन व जनसंपर्क विभाग के प्राध्यापकों और शोधार्थियों से मुलाकात कर विश्वविद्यालय के सृजनात्मक क्लबों व शोध पीठों की कार्यप्रणाली को समझा।

विद्यार्थियों ने कहा अत्यंत ज्ञानवर्धक व प्रेरणादायक अनुभव

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कुलपति प्रो. डॉ. मनोज दयाल, कुलसचिव सुनील शर्मा और सहायक कुलसचिव देव सिंह पाटिल सहित विभिन्न विभागाध्यक्षों से मार्गदर्शन प्राप्त कर इसे एक अत्यंत ज्ञानवर्धक व प्रेरणादायक अनुभव बताया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें