Tuesday, 30 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
आंगन में मिला शव : महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार दोस्त ही बने कातिल : कुरुद में शराब के नशे में हुआ खूनी खेल, युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या हड़कंप : खामोश घर में मिला मौत का मंजर, महिला का शव देख दहल उठे ग्रामीण ट्रेलर बना काल : नाबालिग की मौके पर मौत, दूसरे हादसे में अज्ञात वाहन ने ली जान हैवानियत : उजड़ी कोख , गर्भवती महिला से बेरहमी पेट में पल रहे बच्चे की मौत का आरोप बड़ा एक्शन : साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश, 23 लोगों पर कार्रवाई आंगन में मिला शव : महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार दोस्त ही बने कातिल : कुरुद में शराब के नशे में हुआ खूनी खेल, युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या हड़कंप : खामोश घर में मिला मौत का मंजर, महिला का शव देख दहल उठे ग्रामीण ट्रेलर बना काल : नाबालिग की मौके पर मौत, दूसरे हादसे में अज्ञात वाहन ने ली जान हैवानियत : उजड़ी कोख , गर्भवती महिला से बेरहमी पेट में पल रहे बच्चे की मौत का आरोप बड़ा एक्शन : साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश, 23 लोगों पर कार्रवाई
W 𝕏 f
होम फुटबॉल आखिरी पलों में पलटा पासा : जापान का दिल तोड़ राउं…
राउंड ऑफ 16 में पहुंचा ब्राजील
राउंड ऑफ 16 में पहुंचा ब्राजील
फुटबॉल

आखिरी पलों में पलटा पासा : जापान का दिल तोड़ राउंड ऑफ 16 में पहुंचा ब्राजील

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में ब्राजील ने रोमांचक मुकाबले में जापान को 2-1 से हराकर राउंड ऑफ 16 में प्रवेश किया। जापान ने कैशू सानो के गोल से बढ़त बनाई, लेकिन कैसिमिरो ने शानदार हेडर से स्कोर बराबर किया। जब मुकाबला पेनल्टी शूटआउट की ओर बढ़ता दिख रहा था।

कीर्तिमान न्यूज
30 Jun 2026, 01:57 PM
खेल डेस्क
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में फुटबॉल इतिहास का एक ऐसा मुकाबला देखने को मिला, जिसे फैंस सालों तक याद रखेंगे। पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील और एशियाई दिग्गज जापान के बीच ह्यूस्टन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रोमांच की सारी हदें पार हो गईं। एक समय घुटने टेकने की कगार पर खड़ी ब्राजीलियाई टीम को गैब्रियल मार्टिनेली ने आखिरी पलों में संजीवनी दी।
इंजरी टाइम में दागे गए उनके एक जादुई गोल की बदौलत ब्राजील ने जापान को 2-1 से मात देकर राउंड ऑफ 16 का टिकट पक्का कर लिया। कैशू सानो के धमाके से सन्न रह गया था ब्राजील मैच की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक ही हुई। ब्राजील ने बॉल पजेशन अपने पास रखा और लगातार अटैक बनाए, लेकिन जापान की अभेद्य दीवार (डिफेंस) को भेदना उनके लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा था। 

देखने मिला सबसे बड़ा उलटफेर 

खेल के 29वें मिनट में स्टेडियम में मौजूद ब्राजीलियाई फैंस को तब गहरा सदमा लगा, जब जापान के स्टार खिलाड़ी कैशू सानो ने ब्राजील के डिफेंस की एक लापरवाही का पूरा फायदा उठाया। सानो ने गेंद को नेट में डाल कर जापान को 1-0 की हैरान करने वाली बढ़त दिला दी। पहले हाफ की समाप्ति तक ब्राजील बैकफुट पर था और मैदान पर वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे बड़े उलटफेर की स्क्रिप्ट लिखी जाती दिख रही थी। 

ब्राजील का दिखा आक्रामक रूप 

कैसिमिरो के अनुभव ने फूकी ब्राजील में जान हाफ-टाइम के बाद जब ब्राजीलियाई टीम मैदान पर लौटी, तो उनकी बॉडी लैंग्वेज पूरी तरह बदली हुई थी। सांबा बॉयज ने जापानी
जपान टीम हारने के बाद
गोलपोस्ट पर हमलों की झड़ी लगा दी। आखिरकार, ब्राजील का यह आक्रामक रूप रंग लाया। एक सटीक क्रॉस को भांपते हुए अनुभवी मिडफील्डर कैसिमिरो ने हवा में गोता लगाया और एक कड़क हेडर के जरिए गेंद को गोलपोस्ट के अंदर पहुंचा दिया। 

दोनों ही टीमों ने सब झोंक दिया 

इस बराबरी के गोल (1-1) के साथ ही ब्राजील के खेमे में जान लौट आई। जब पेनल्टी की चर्चा हो रही थी, तब मार्टिनेली ने कर दिया 'चमत्कार' बराबरी के बाद दोनों ही टीमों ने बढ़त बनाने के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया। निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 रहने के बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया। एक्स्ट्रा टाइम की घड़ियां भी तेजी से टिक-टिक कर रही थीं और ऐसा लगने लगा था कि अब इस महामुकाबले का फैसला पेनल्टी शूटआउट से ही होगा। तभी आया मैच का वो टर्निंग पॉइंट, जिसने इतिहास बदल दिया। 

निराशाजनक रिकॉर्ड बरकरार

मैच के बिल्कुल आखिरी पलों में गैब्रियल मार्टिनेली ने जापानी डिफेंडर्स को छकाते हुए एक ऐसा सनसनीखेज विनिंग गोल दागा कि पूरा स्टेडियम चीख उठा। इस गोल के साथ ही ब्राजील ने मैच 2-1 से अपनी झोली में डाल लिया। निराशाजनक रिकॉर्ड बरकरार: इस दिल तोड़ने वाली हार के साथ ही जापान का वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबलों में न जीत पाने का अनचाहा और शर्मनाक रिकॉर्ड इस बार भी नहीं टूट सका। हालांकि, जापानी टीम ने जिस जज्बे के साथ फुटबॉल खेला, उसने दुनिया भर के खेल प्रेमियों का दिल जरूर जीत लिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें