Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम कांकेर (उत्तर बस्तर) तेंदुए का कहर : तेंदुए के लगातार हमलों से दहशत, च…
सरोना में तेंदुए के हमलों से दहशत
सरोना में तेंदुए के हमलों से दहशत
कांकेर (उत्तर बस्तर)

तेंदुए का कहर : तेंदुए के लगातार हमलों से दहशत, चार ग्रामीण घायल रात में गांव बने सुनसान

कांकेर जिले के नरहरपुर और सरोना वन परिक्षेत्र में तेंदुए के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। देवडोंगर गांव में घर के भीतर सो रहे एक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरोना क्षेत्र के गट्टागुडूम गांव में भी तेंदुए ने घरों में घुसकर दो ग्रामीणों पर हमला किया, जिससे अब तक कुल चार लोग घायल हो चुके हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 18 Jun 2026, 04:59 PM · अपडेट: 14 Sep 2026, 11:03 PM
कांकेर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

उत्तर बस्तर कांकेर जिले के दुधावा क्षेत्र के बाद अब नरहरपुर और सरोना वन परिक्षेत्र में भी तेंदुए के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीण अब शाम ढलते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं और रात के समय बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है। पूरे इलाके में दहशत और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

नरहरपुर वन परिक्षेत्र के देवडोंगर गांव में अलसुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां घर के भीतर सो रहे एक ग्रामीण पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ सीधे घर के पास पहुंचा और सो रहे व्यक्ति को घायल कर दिया। घायल ग्रामीण को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

अब तक चार ग्रामीण तेंदुए के हमले में घायल

वन विभाग के अनुसार, सरोना और नरहरपुर वन परिक्षेत्र में तेंदुए के हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अब तक कुल चार ग्रामीण इस जंगली जानवर के हमले का शिकार हो चुके हैं। सरोना क्षेत्र के ग्राम गट्टागुडूम में भी तेंदुए ने दो अलग-अलग घटनाओं में घरों में घुसकर सो रहे ग्रामीणों पर हमला किया, जिससे दोनों घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में किया गया। लगातार हो रही घटनाओं के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल गहराता जा रहा है। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से तेंदुए की गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं। बच्चे अकेले बाहर नहीं जा रहे हैं और शाम होते ही गांवों में सन्नाटा पसर जाता है। ग्रामीणों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

वन विभाग अलर्ट मोड पर, निगरानी बढ़ाई गई

लगातार हो रहे हमलों के बाद वन विभाग भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है। प्रभावित गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है और तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। वन अमला ग्रामीणों को सतर्क रहने, रात में अकेले बाहर न निकलने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील कर रहा है।

लगातार हो रहे हमलों से परेशान ग्रामीणों ने मांग की है कि तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़कर आबादी वाले क्षेत्र से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें