Thursday, 27 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dantewada Wildlife Crime: इंस्टाग्राम रील से खुला वन्यजीव के शिकार का राज, तीन आरोपी गिरफ्तार Suicide Attempt: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, गंभीर हालत में रायपुर रेफर Forest Department: रेलवे सुरंग के भीतर बेखौफ टहलता दिखा तेंदुआ, वायरल वीडियो के बाद वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी Bagbahara Illegal Liquor: स्कूटी की डिक्की से शराब की तस्करी कर रहे 2 युवक गिरफ्तार Mahasamund Animal Smuggling: कत्लखाने ले जाए जा रहे 5 मवेशी मुक्त, गौ-तस्करी कर रहे दो गिरफ्तार, एक फरार Mayor Car Fire: कार से उतरते ही भड़की आग, चंद मिनटों में जलकर खाक हुई महापौर की इनोवा Dantewada Wildlife Crime: इंस्टाग्राम रील से खुला वन्यजीव के शिकार का राज, तीन आरोपी गिरफ्तार Suicide Attempt: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, गंभीर हालत में रायपुर रेफर Forest Department: रेलवे सुरंग के भीतर बेखौफ टहलता दिखा तेंदुआ, वायरल वीडियो के बाद वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी Bagbahara Illegal Liquor: स्कूटी की डिक्की से शराब की तस्करी कर रहे 2 युवक गिरफ्तार Mahasamund Animal Smuggling: कत्लखाने ले जाए जा रहे 5 मवेशी मुक्त, गौ-तस्करी कर रहे दो गिरफ्तार, एक फरार Mayor Car Fire: कार से उतरते ही भड़की आग, चंद मिनटों में जलकर खाक हुई महापौर की इनोवा
W 𝕏 f
होम महासमुंद Mahasamund Animal Smuggling: कत्लखाने ले जाए जा र…
Police action in the cattle smuggling case
Police action in the cattle smuggling case
🔴 BREAKING महासमुंद

Mahasamund Animal Smuggling: कत्लखाने ले जाए जा रहे 5 मवेशी मुक्त, गौ-तस्करी कर रहे दो गिरफ्तार, एक फरार

महासमुंद जिले की बुंदेली चौकी पुलिस ने पांच भैंसों को कथित रूप से ओडिशा के कत्लखाने ले जाने से बचाया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो बिना नंबर की मोटरसाइकिल समेत करीब 1.20 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

कीर्तिमान न्यूज
27 Aug 2026, 03:16 PM
महासमुंद
Mahasamund Animal Smuggling: तेन्दूकोना थाना क्षेत्र अंतर्गत बुंदेली चौकी पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 भैंसों को क्रूरतापूर्वक कत्लखाने ले जाने से बचा लिया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जबकि उनका एक साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने तस्करों के पास से मवेशियों के अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो बिना नंबर की मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं। घटना बुधवार, 26 अगस्त की अलसुबह की है। 

गौरक्षकों के तत्परता से संदिग्धों को रोका 

गौरक्षक जगमीत राय और उनके सहयोगियों (विजय शर्मा व उत्कर्ष अग्रवाल) को सूचना मिली थी कि कुछ लोग मवेशियों को बेरहमी से पीटते हुए ले जा रहे हैं। गौरक्षकों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए कोल्दा जाने वाले कच्चे रास्ते (ग्राम कोदोपाली) के पास घेराबंदी की और संदिग्धों को रोक लिया। इसके तुरंत बाद उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बुंदेली चौकी प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम (प्रधान आरक्षक इंद्रजीत ठाकुर, आरक्षक देवेंद्र साहू और प्रधान आरक्षक भागवत प्रसाद मिरी) शासकीय वाहन से तत्काल मौके पर पहुँची।
Keertiman

पुलिस की पूछताछ में खुला राज

  • टोपराम महिलांग (उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 11 फिरगी, चौकी बुंदेली)

  • दिलहरण मिरी (उम्र 31 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 08 बड़ेभांठा छरछेद, थाना कसडोल) बताया।

  • जब पुलिस अधिकारियों ने मवेशियों को ले जाने के संबंध में वैध दस्तावेज या परिवहन अनुमति (परमिट) मांगी, तो आरोपी कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके। कड़ाई से किए गए मेमोरेंडम कथन में आरोपियों ने कबूल किया कि वे अपने एक अन्य साथी खेदुराम अजगल्ले (निवासी फिरगी) के साथ मिलकर इन 5 मवेशियों को मारते-पीटते हुए सीमा पार ओडिशा के कत्लखाने ले जा रहे थे। रास्ते में गौरक्षकों को आता देख खेदुराम अजगल्ले जंगल की ओर भाग निकला।

    1.20 लाख रुपये का सामान जब्त

    • 5 नग काले रंग की भैंस: अनुमानित कीमत ₹75,000/-
    • 2 नग हीरो स्प्लेंडर बाइक (बिना नंबर): अनुमानित कीमत ₹45,000/- (कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग ₹1,20,000/- बताई जा रही है।)

    फरार आरोपी की तलाश पर दे रहे दबिश 

    बुंदेली चौकी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम (धारा 4, 6, 10) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम (धारा 11 घ) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामला गैर-जमानती होने के कारण गिरफ्तार आरोपी टोपराम और दिलहरण को हिरासत में लेकर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और उनके परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है। वहीं फरार आरोपी खेदुराम अजगल्ले की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
    क्या यह खबर उपयोगी लगी?
    शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
    WhatsApp Telegram
    हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    कीर्तिमान
    छत्तीसगढ़
    सभी छत्तीसगढ़ ›
    रायपुर संभाग
    दुर्ग संभाग
    बिलासपुर संभाग
    सरगुजा संभाग
    बस्तर संभाग
    देश
    विदेश
    सरकारी सूचना
    राजनीति
    खेल
    मनोरंजन
    कारोबार
    कीर्तिमान विशेष
    तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
    वीडियो
    अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
    अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
    टिप्पणियाँ
    शेयर करें
    Clip & Share

    अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

    सावधान: संवेदनशील सामग्री
    इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
    ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    पुश नोटिफिकेशन चालू करें