Monday, 21 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Jagdalpur News: खेत में लगाए करंट वाले तार की चपेट में आई 12 साल की मासूम, मौके पर मौत Safidon News: अमेरिका में फंसे पति की मदद के बहाने संपर्क, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Honor 600 Elite 5G: 8100mAh बैटरी और 24GB RAM सपोर्ट के साथ आया नया स्मार्टफोन Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी IIT Bombay Sahil Wakode Case: 3 दिन से जारी छात्रों का आंदोलन खत्म, प्रोफेसर निलंबित और जांच के आदेश Jagdalpur News: खेत में लगाए करंट वाले तार की चपेट में आई 12 साल की मासूम, मौके पर मौत Safidon News: अमेरिका में फंसे पति की मदद के बहाने संपर्क, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Honor 600 Elite 5G: 8100mAh बैटरी और 24GB RAM सपोर्ट के साथ आया नया स्मार्टफोन Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी IIT Bombay Sahil Wakode Case: 3 दिन से जारी छात्रों का आंदोलन खत्म, प्रोफेसर निलंबित और जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम महासमुंद महासमुंद बिहान भर्ती : मेरिट लिस्ट रद्द, नई सूची …
बिहान मिशन भर्ती सूची निरस्त
बिहान मिशन भर्ती सूची निरस्त
महासमुंद

महासमुंद बिहान भर्ती : मेरिट लिस्ट रद्द, नई सूची के बाद होगी परीक्षा

महासमुंद जिला पंचायत ने बिहान मिशन के तहत संविदा पदों की जारी अंतिम पात्र-अ पात्र सूची और मेरिट सूची को अंकीय गणना में लिपिकीय त्रुटि मिलने के बाद निरस्त कर दिया है। संबंधित पदों के लिए प्रस्तावित परीक्षा भी आगामी आदेश तक स्थगित कर दी गई है। विभाग जल्द संशोधित सूची जारी करेगा।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 06 Aug 2026, 05:45 PM · अपडेट: 15 Sep 2026, 12:40 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिला पंचायत महासमुंद ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत निकाली गई विभिन्न संविदा पदों की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा अपडेट जारी किया है। विभाग द्वारा जारी अंतिम पात्र-अपात्र सूची और मेरिट सूची को निरस्त कर दिया गया है। साथ ही प्रस्तावित परीक्षा को भी आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

इन पदों के लिए जारी हुई थी सूची 

जिला पंचायत महासमुंद की ओर से बिहान मिशन के अंतर्गत कई संविदा पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही थी। इनमें क्षेत्रीय समन्वयक (संविदा), लेखा सह एमआईएस सहायक (संविदा) सहित नवीन पद विकासखंड परियोजना प्रबंधक (संविदा) और क्षेत्रीय समन्वयक (संविदा) के पद शामिल थे। इन पदों के लिए विभाग ने अंतिम पात्र-अ पात्र सूची और मेरिट सूची जारी की थी, लेकिन बाद में सूची में त्रुटि सामने आने के बाद इसे रद्द करने का निर्णय लिया गया। 

अंकीय गणना में मिली लिपिकीय त्रुटि 

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री अनुपमा आनंद ने बताया कि जारी की गई सूची में अंकों की गणना से जुड़ी लिपिकीय त्रुटि पाई गई है। इसी कारण अंतिम पात्र-अपात्र सूची और मेरिट सूची को निरस्त किया गया है। उन्होंने बताया कि त्रुटियों में सुधार के बाद नई संशोधित मेरिट सूची और पात्र-अ पात्र सूची जल्द जारी की जाएगी।

अभ्यर्थियों से की गई अपील 

विभाग ने भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे संशोधित सूची और परीक्षा से जुड़ी आगामी जानकारी के लिए जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें। अभ्यर्थी भर्ती संबंधी अपडेट के लिए महासमुंद जिले की वेबसाइट https://mahasamund.gov.in/ पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें