Tuesday, 29 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mining News: दुलना में चूना पत्थर खदानों की हैवी ब्लास्टिंग से घर-मंदिरों में दरार, खनिज विभाग ने DGMS को लिखा पत्र Surajpur Murder Case: मां-बेटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को 10 साल की सजा, कोर्ट से निकला तो मुस्कुराकर बोला- स्माइली वाला फोटो दिखाइएगा Road Accident: तेज रफ्तार कार मोबाइल शोरूम में घुसी, कांच का दरवाजा टूटा Raipur Crime News: होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस Road Accident: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 14 घायल, सोयाबीन कटाई से लौट रहे थे सभी मजदूर Durg Drowning Case: नहाने गए युवक की डूबने से मौत, SDRF की टीम ने बाहर निकाला शव Mining News: दुलना में चूना पत्थर खदानों की हैवी ब्लास्टिंग से घर-मंदिरों में दरार, खनिज विभाग ने DGMS को लिखा पत्र Surajpur Murder Case: मां-बेटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को 10 साल की सजा, कोर्ट से निकला तो मुस्कुराकर बोला- स्माइली वाला फोटो दिखाइएगा Road Accident: तेज रफ्तार कार मोबाइल शोरूम में घुसी, कांच का दरवाजा टूटा Raipur Crime News: होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस Road Accident: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 14 घायल, सोयाबीन कटाई से लौट रहे थे सभी मजदूर Durg Drowning Case: नहाने गए युवक की डूबने से मौत, SDRF की टीम ने बाहर निकाला शव
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Mahasamund News: साक्षरता की ओर बढ़ते कदम, 15 वर्…
Image Source: Keertiman Media
Image Source: Keertiman Media
राज्य सरकार

Mahasamund News: साक्षरता की ओर बढ़ते कदम, 15 वर्ष से अधिक उम्र के 637 लोगों ने दी परीक्षा

Mahasamund News: महासमुंद जिले में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की गई। जिले के 77 परीक्षा केंद्रों में 637 शिक्षार्थियों ने परीक्षा दी। खास बात यह रही कि 91 वर्षीय फूलबासन बाई लोधी ने भी परीक्षा में शामिल होकर साक्षरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

क
प्रकाशित: 29 Sep 2026, 02:59 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund News: कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण महासमुन्द विनय कुमार लंगेह से प्राप्त मार्गदर्शन में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 27 सितम्बर 2026 को राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया। शिक्षार्थी आकलन परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक आयु समूह के महिला 492 व 145 पुरुष कुल 637 लोगों ने परीक्षा में भाग लिया। जिले में शिक्षार्थी आकलन परीक्षा हेतु विकासखण्ड महासमुन्द में 46 बागबाहरा में 12 पिथौरा में 2 एवं सरायपाली में 17 कुल 77 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। कुल 637 शिक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 
शिक्षार्थी अपनी सुविधा अनुसार निर्धारित समय प्रातः 10ः00 बजे से लेकर सायं 5ः00 बजे तक आकलन परीक्षा में सम्मिलित हुए। शिक्षार्थी को प्रश्न.पत्र हल करने के लिए तीन घण्टे का समय निर्धारित किया गया था। विकासखंड महासमुंद के उल्लास परीक्षा केंद्र शा.प्रा. शाला अमोरी संकुल तुरेंगा के अन्तर्गत 91 वर्ष के शिक्षार्थी फूलबासन बाई लोधी पति-कलाराम नें राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा में भाग लेकर परीक्षा दी।

अधिकारियों ने किया साक्षरता परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद अनुपमा आनंद, जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण एवं जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा महासमुन्द रेखराज शर्मा ने परीक्षा केन्द्र शा.प्रा.शाला चिंगरौद्, संकुल-लाफिनखुर्द का अवलोकन किया। जिला स्तर पर गठित मॉनिटरिंग दल जिला शिक्षा अधिकारी बनवारी लाल देवांगन द्वारा बेलसोन्डा तथा विकासखण्ड सरायपाली, अरूण प्रधान प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) भोपाल सिंह बंजारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी महासमुंद ने उल्लास केंद्र पाली, सोरम सिंघी, देवनारायण दीवान विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बागबाहरा मनोज चक्रधारी ने परीक्षा केन्द्र मनबाय, कसेकेरा, कुलिया, लक्ष्मी डडसेना विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पिथौरा ने परीक्षा केन्द्र बरेकेल व तिलकपुर, का अवलोकन किया। टी.सी.पटेल विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सरायपाली एवं बी.आर.सी.सी. देवानंद नायक ने शासकीय प्राथमिक शाला डुडुमचुवा का अवलोकन किया।

साक्षरता परीक्षा को सफल बनाने में जुटी टीम

तारिका कुंजाम सहा विकासखंड अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक महासमुन्द जागेश्वर सिन्हा, विकासखण्ड नोडल अधिकारी ईश्वर चन्द्राकर ने वि.खं. महासमुन्द के परीक्षा केन्द्र का, मानिटरिंग किया एवं विकासखण्ड स्तर पर गठित मॉनिटरिंग दल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत, तहसीलदार, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड नोडल अधिकारी, बीआरसीसी एवं संकुल समन्वयकों ने विकासखण्ड महासमुन्द, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली में देशव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा को सफल बनाने के लिए मॉनिटरिंग किया। सभी स्वयंसेवकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानीन, रसोईया, एवं स्वीपरो ने समस्त शिक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक लाने ले जाने में सहायता प्रदान किए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें