Friday, 07 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम बलरामपुर-रामानुजगंज महिला शिक्षिकाओं की शिकायत पर प्रभारी प्रधान पाठक…
बलरामपुर में महिला शिक्षिकाओं की शिकायत पर प्रधान पाठक निलंबित
बलरामपुर में महिला शिक्षिकाओं की शिकायत पर प्रधान पाठक निलंबित
बलरामपुर-रामानुजगंज

महिला शिक्षिकाओं की शिकायत पर प्रभारी प्रधान पाठक निलंबित

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के भरूहीबांस पूर्व माध्यमिक शाला के प्रभारी प्रधान पाठक मनोज कुमार गुप्ता को दो महिला शिक्षिकाओं की गंभीर शिकायतों के बाद निलंबित कर दिया गया है। शिक्षिकाओं ने अनुचित व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। जिला शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर संभागीय संयुक्त संचालक ने कार्रवाई की।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
07 Aug 2026, 01:43 PM
बलरामपुर

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के भरूहीबांस पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ प्रभारी प्रधान पाठक मनोज कुमार गुप्ता को महिला शिक्षिकाओं की गंभीर शिकायत के बाद निलंबित कर दिया गया है। संभागीय संयुक्त संचालक, सरगुजा संभाग ने जिला शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है।

बच्चे को स्तनपान कराते समय छिपकर देखने का आरोप

मामले में स्कूल की एक महिला शिक्षिका ने आरोप लगाया कि वह अपने दुधमुंहे बच्चे को साथ लेकर स्कूल आती हैं। बच्चे को स्तनपान कराने के दौरान प्रधान पाठक मनोज गुप्ता ने उन्हें छिपकर देखा। शिक्षिका ने शिकायत में कहा कि इस घटना से उन्हें काफी ठेस पहुंची और कार्यस्थल पर वह खुद को असहज और असुरक्षित महसूस करने लगीं।

मासिक धर्म के दौरान मेडिकल सर्टिफिकेट मांगने की शिकायत

स्कूल की दूसरी महिला शिक्षिका ने भी प्रधान पाठक पर मानसिक प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। शिकायत के मुताबिक, मासिक धर्म के दौरान अवकाश मांगने पर उनसे मेडिकल सर्टिफिकेट लाने को कहा जाता था। शिक्षिका ने इसे अपनी गरिमा के खिलाफ बताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों महिला शिक्षिकाओं ने 1 अगस्त को बलंगी चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने कार्यस्थल पर मानसिक प्रताड़ना और अनुचित व्यवहार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने भी शिकायतों को गंभीरता से लिया।

जिला शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के बाद निलंबन

जिला शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर संभागीय संयुक्त संचालक, सरगुजा संभाग ने प्रभारी प्रधान पाठक मनोज कुमार गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की। आदेश में उनके कृत्य को पद की गरिमा के विपरीत मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा के प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

शंकरगढ़ बीईओ कार्यालय को बनाया गया मुख्यालय

निलंबन अवधि के दौरान मनोज कुमार गुप्ता का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, शंकरगढ़, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज निर्धारित किया गया है। मामले में विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई भी की जा सकती है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश राजनीति
मनोरंजन
खेल
क्रिकेट
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें