छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित APL थर्मल पावर प्लांट में आज सुबह बड़ा हादसा सामने आया। प्लांट के बॉयलर एरिया में काम के दौरान अचानक एक क्रेन गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना में एक कर्मचारी को चोट आई है, जिसे रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि कर्मचारी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना आज सुबह करीब 11:42 बजे APL रायपुर के बॉयलर क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा है कि काम चल रहा था, इसी दौरान अचानक क्रेन गिर गई। क्रेन गिरते ही वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और अन्य कर्मचारियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया।
इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची
हादसे की सूचना मिलते ही प्लांट की सुरक्षा टीम और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (ERT) तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने घायल कर्मचारी को सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार, घायल कर्मचारी की स्थिति फिलहाल सामान्य है। घटना के बाद बड़ी संख्या में श्रमिक घटनास्थल पर पहुंच गए थे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रभावित क्षेत्र को बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया और वहां आवाजाही रोक दी गई। टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।APL प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कीक्रेन गिरने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्लांट प्रबंधन की तकनीकी टीम उपकरणों की जांच में जुटी है। संबंधित विभागों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। APL प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तकनीकी टीम हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि क्रेन गिरने की असली वजह क्या थी। फिलहाल प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।