Thursday, 06 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
फर्जी दस्तावेजों से जमीन सौदे का आरोप, 7 लाख रुपए हड़पने पर मामला दर्ज लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी बीएड छात्रा, बहन ने पार्टनर पर लगाया ये गंभीर आरोप APL रायपुर प्लांट में बड़ा हादसा, काम के दौरान गिरी क्रेन, एक कर्मचारी घायल तीन मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो सगे भाइयों समेत चार आरोपी गिरफ्तार सड़क हादसा : अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की मौत, दो अन्य ने भी तोड़ा दम महिला को मृत बताकर हड़पी जमीन, तहसीलदार-पटवारी समेत 4 पर FIR फर्जी दस्तावेजों से जमीन सौदे का आरोप, 7 लाख रुपए हड़पने पर मामला दर्ज लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी बीएड छात्रा, बहन ने पार्टनर पर लगाया ये गंभीर आरोप APL रायपुर प्लांट में बड़ा हादसा, काम के दौरान गिरी क्रेन, एक कर्मचारी घायल तीन मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो सगे भाइयों समेत चार आरोपी गिरफ्तार सड़क हादसा : अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की मौत, दो अन्य ने भी तोड़ा दम महिला को मृत बताकर हड़पी जमीन, तहसीलदार-पटवारी समेत 4 पर FIR
W 𝕏 f
होम रायपुर APL रायपुर प्लांट में बड़ा हादसा, काम के दौरान गि…
APL रायपुर प्लांट में क्रेन हादसा
APL रायपुर प्लांट में क्रेन हादसा
🔴 BREAKING रायपुर

APL रायपुर प्लांट में बड़ा हादसा, काम के दौरान गिरी क्रेन, एक कर्मचारी घायल

रायपुर के APL थर्मल पावर प्लांट में गुरुवार सुबह बॉयलर एरिया में काम के दौरान अचानक क्रेन गिर गई। हादसे में एक कर्मचारी घायल हुआ, जिसे ERT टीम ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद क्षेत्र को सील कर दिया गया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
06 Aug 2026, 03:34 PM
रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित APL थर्मल पावर प्लांट में आज सुबह बड़ा हादसा सामने आया। प्लांट के बॉयलर एरिया में काम के दौरान अचानक एक क्रेन गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना में एक कर्मचारी को चोट आई है, जिसे रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि कर्मचारी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना आज सुबह करीब 11:42 बजे APL रायपुर के बॉयलर क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा है कि काम चल रहा था, इसी दौरान अचानक क्रेन गिर गई। क्रेन गिरते ही वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और अन्य कर्मचारियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया।

इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची

हादसे की सूचना मिलते ही प्लांट की सुरक्षा टीम और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (ERT) तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने घायल कर्मचारी को सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार, घायल कर्मचारी की स्थिति फिलहाल सामान्य है। घटना के बाद बड़ी संख्या में श्रमिक घटनास्थल पर पहुंच गए थे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रभावित क्षेत्र को बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया और वहां आवाजाही रोक दी गई। टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।APL प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू की
क्रेन गिरने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्लांट प्रबंधन की तकनीकी टीम उपकरणों की जांच में जुटी है। संबंधित विभागों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। APL प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तकनीकी टीम हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि क्रेन गिरने की असली वजह क्या थी। फिलहाल प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश राजनीति
मनोरंजन
खेल
क्रिकेट
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें