Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम धमतरी बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार…
अवैध शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
अवैध शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
धमतरी

बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 1.34 लाख की संपत्ति जब्त

धमतरी सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 137 पौवा देशी शराब, नगदी और दो वाहन सहित कुल ₹1,34,660 की संपत्ति जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में एक आरोपी और दूसरे मामले में दो आरोपियों को पकड़ा गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
18 Jun 2026, 03:28 PM
धमतरी

अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और अवैध सामग्री के साथ नगदी एवं वाहन सहित कुल ₹1,34,660 की संपत्ति जब्त की गई है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, गांजा और अन्य मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली पुलिस को मिली मुखबिर सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल हुई।

57 पौवा शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

अपराध क्रमांक 147/2026 के तहत नहर पार भट्टी रोड, नहर नाका दानीटोला के पास घेराबंदी कर पुलिस ने औद्योगिक वार्ड निवासी 28 वर्षीय चन्द्रप्रकाश बचेकर को अवैध शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 57 पौवा देशी शराब, ₹6,200 नगद और एक जुपिटर स्कूटी जब्त की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत ₹25,760 आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

दो आरोपी 80 पौवा शराब के साथ गिरफ्तार

अपराध क्रमांक 148/2026 के तहत दानीटोला शराब भट्टी के पास दबिश देकर पुलिस ने साल्हेवार पारा निवासी मुकेश कुमार नागेश (34 वर्ष) और उदय नागेश (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से 80 पौवा देशी मसाला शराब, ₹900 नगद और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी जब्त की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत ₹1,08,900 आंकी गई है।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध भी धारा 34 (2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की सख्त चेतावनी

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि ऐसे किसी भी अवैध कारोबार की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें