Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम कांकेर (उत्तर बस्तर) मलेरिया ने छीनी मां की ममता : 3 महीने पहले जुड़वा…
कांकेर में मलेरिया से महिला की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
कांकेर में मलेरिया से महिला की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
कांकेर (उत्तर बस्तर) Featured

मलेरिया ने छीनी मां की ममता : 3 महीने पहले जुड़वा बच्चियों को जन्म देने वाली महिला की मौत, गांव में पसरा मातम

कांकेर जिले में मलेरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। भानुप्रतापपुर विकासखंड के चीज़गांव में मलेरिया संक्रमित महिला राकेश्वरी कल्लो की मौत हो गई। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के समय पर नहीं पहुंचने और 108 एंबुलेंस में देरी का आरोप लगाया है। इससे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था और मलेरिया नियंत्रण अभियान पर सवाल खड़े हो गए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 29 Jul 2026, 07:39 AM · अपडेट: 13 Sep 2026, 11:21 PM
कांकेर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
कांकेर जिले में मलेरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में मलेरिया से दो छात्रों की मौत के बाद अब एक महिला की भी जान चली गई है। ताजा मामला भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम चीज़गांव का है, जहां मलेरिया संक्रमित महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों और इलाज व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि समय पर स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची और एंबुलेंस आने में भी काफी देरी हुई, जिसके चलते महिला को समय पर उपचार नहीं मिल सका।

मलेरिया पॉजिटिव आने के बाद बिगड़ी तबीयत 

जानकारी के अनुसार, ग्राम चीज़गांव के आवास पारा निवासी राकेश्वरी कल्लो की मंगलवार सुबह मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, 27 जुलाई को गांव की मितानिन ने घर पहुंचकर महिला की जांच की थी। जांच में महिला मलेरिया पॉजिटिव पाई गई थी। मितानिन ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी थी और महिला को मलेरिया की दवा भी उपलब्ध कराई गई थी। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि सूचना मिलने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला की जांच या निगरानी के लिए गांव नहीं पहुंची। 
तीन महीने के बच्चे से छीनी मां की ममता

एंबुलेंस पहुंचने में हुई देरी का आरोप 

परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह अचानक महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। वह बेहोश हो गई, जिसके बाद तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि एंबुलेंस करीब डेढ़ घंटे की देरी से गांव पहुंची। इसके बाद गंभीर हालत में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है और उनका कहना है कि अगर समय पर इलाज मिल जाता तो महिला की जान बचाई जा सकती थी।

कलेक्टर के निर्देशों के बावजूद व्यवस्था पर उठे सवाल 

कांकेर जिले में बढ़ते मलेरिया मामलों को देखते हुए कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर ने 27 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने तथा प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। वहीं 28 जुलाई को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी कांकेर पहुंचे थे। उन्होंने बस्तर संभाग के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर मलेरिया नियंत्रण और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की थी। इसके बावजूद जिले में मलेरिया से तीसरी मौत सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और मैदानी स्तर पर निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। 

तीन महीने पहले दिया था जुड़वा बच्चियों को जन्म 

राकेश्वरी कल्लो की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि महिला ने करीब तीन महीने पहले ही जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया था। मां की असमय मौत के बाद दोनों मासूम बच्चियां अब मां के स्नेह से दूर हो गई हैं। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। 

मलेरिया नियंत्रण पर अब बड़ी चुनौती 

कांकेर जिले में लगातार सामने आ रहे मलेरिया के मामलों और मौतों ने स्वास्थ्य विभाग के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर जांच, दवा उपलब्धता और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और मलेरिया की रोकथाम के लिए जमीनी स्तर पर कौन से ठोस कदम उठाए जाते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें