Thursday, 03 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mathura Janmashtami: जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजी मथुरा, जन्मस्थान से निकली भव्य शोभायात्रा Bilaspur Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की हत्या, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Bhilai Online Fraud: पांच आरोपियों के बाद अब राजस्थान से पकड़ा गया एक और आरोपी Chhattisgarh Naxal Operation: नारायणपुर के जंगल में नक्सलियों का डंप बरामद, राइफल-कारतूस समेत विस्फोटक सामग्री जब्त Korba News: सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप Raigarh News: संदिग्ध गांजा तस्करी का शक, पुलिस की घेराबंदी के दौरान कार छोड़ भागे आरोपी Mathura Janmashtami: जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजी मथुरा, जन्मस्थान से निकली भव्य शोभायात्रा Bilaspur Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की हत्या, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Bhilai Online Fraud: पांच आरोपियों के बाद अब राजस्थान से पकड़ा गया एक और आरोपी Chhattisgarh Naxal Operation: नारायणपुर के जंगल में नक्सलियों का डंप बरामद, राइफल-कारतूस समेत विस्फोटक सामग्री जब्त Korba News: सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप Raigarh News: संदिग्ध गांजा तस्करी का शक, पुलिस की घेराबंदी के दौरान कार छोड़ भागे आरोपी
W 𝕏 f
होम धर्म Mathura Janmashtami: जय श्रीकृष्ण के जयकारों से ग…
Mathura Janmashtami Shobhayatra (Image Source: Keertiman Media)
Mathura Janmashtami Shobhayatra (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING धर्म

Mathura Janmashtami: जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजी मथुरा, जन्मस्थान से निकली भव्य शोभायात्रा

Mathura Janmashtami: जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान से भव्य शोभायात्रा निकली। 500 से अधिक कलाकार राधा-कृष्ण की लीलाओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगे।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
03 Sep 2026, 04:39 PM
उत्तर प्रदेश
Mathura Janmashtami: मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है। आज सुबह श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर परिसर से पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ अलग-अलग स्थानों से पहुंचे कलाकारों ने हिस्सा लिया। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर भक्ति के रंग में नजर आया। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजे, झांझ और मंजीरों की धुन के बीच श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। जन्मभूमि परिसर से शुरू हुई यात्रा शोभायात्रा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर के गेट नंबर-1 से शुरू हुई। 

कलाकारों से सजेगा जन्माष्टमी महोत्सव

इसके बाद यात्रा पुतरा कुंड, गोविंद नगर गेट, मसानी चौराहा और डींग गेट होते हुए निर्धारित स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया और कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। शोभायात्रा में शामिल कलाकार भगवान श्रीकृष्ण और राधा के साथ-साथ ब्रज की पारंपरिक संस्कृति को दर्शाने वाली वेशभूषा में नजर आए। 
जगह-जगह भक्ति गीत और धार्मिक धुनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। 500 से अधिक कलाकार देंगे प्रस्तुतियां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को खास बनाने के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और पर्यटन विभाग की ओर से देश के विभिन्न हिस्सों से 500 से अधिक कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।

राधा-कृष्ण लीलाओं से सजेगा महोत्सव

ये कलाकार महोत्सव के दौरान राधा-कृष्ण की लीलाओं, धार्मिक नाटकों और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। मथुरा के अलग-अलग पंडालों और आयोजन स्थलों पर भी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए ब्रज की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को भी दर्शाया जाएगा। मंदिरों में दर्शन के लिए लगी कतारें जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार सुबह से ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर परिसर के गेट नंबर-1 पर भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

देश-विदेश से मथुरा पहुंचे श्रद्धालु

दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के बीच भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। जन्माष्टमी के चलते मथुरा के प्रमुख मंदिरों और बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। शहर के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक आयोजन, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर जारी है। देशभर से मथुरा पहुंच रहे श्रद्धालु श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों के साथ विदेशों से भी श्रद्धालुओं के मथुरा पहुंचने का सिलसिला जारी है। 
श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का हिस्सा बनने और मंदिरों में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। जन्माष्टमी के मुख्य आयोजन को लेकर मथुरा में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर भी प्रशासन की नजर बनी हुई है। पूरे शहर में भक्ति और उत्सव का माहौल है और श्रद्धालु ‘राधे-राधे’ और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारों के साथ जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटे हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें