Tuesday, 07 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
दर्दनाक हादसा : आवारा कुत्ते से बचते हुए सूखे कुएं में गिरे 13 हिरण, सभी की मौत सनसनी : शादी से बचने के लिए प्रेमी बना हैवान, 16 वर्षीय प्रेमिका की हत्या कर राजस्थान में दफनाया शव एक्शन : रायगढ़ में कार से देशी कट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार किडनैपिंग : 6 नाबालिगों ने कैश-जेवर लूटकर बनवाया फर्जी कबूलनामा प्रशासनिक चूक : आंगनबाड़ी से सुपरवाइजर तक नहीं पकड़ी गई गलती, पुरुष को मिलता रहा योजना का पैसा हाईवोल्टेज ड्रामा : शादी की इच्छा जताते ही मचा हंगामा, वन स्टॉप सेंटर के बाहर युवक की चप्पलों से पिटाई दर्दनाक हादसा : आवारा कुत्ते से बचते हुए सूखे कुएं में गिरे 13 हिरण, सभी की मौत सनसनी : शादी से बचने के लिए प्रेमी बना हैवान, 16 वर्षीय प्रेमिका की हत्या कर राजस्थान में दफनाया शव एक्शन : रायगढ़ में कार से देशी कट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार किडनैपिंग : 6 नाबालिगों ने कैश-जेवर लूटकर बनवाया फर्जी कबूलनामा प्रशासनिक चूक : आंगनबाड़ी से सुपरवाइजर तक नहीं पकड़ी गई गलती, पुरुष को मिलता रहा योजना का पैसा हाईवोल्टेज ड्रामा : शादी की इच्छा जताते ही मचा हंगामा, वन स्टॉप सेंटर के बाहर युवक की चप्पलों से पिटाई
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना बैठक : मुख्य सचिव ने योजनाओं और विभागीय कार्यों क…
महानदी भवन में मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक
महानदी भवन में मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक
सरकारी सूचना

बैठक : मुख्य सचिव ने योजनाओं और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन में सभी विभागों के भारसाधक सचिवों की बैठक लेकर योजनाओं और विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बैकलॉग के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती, लंबित भू-अर्जन मामलों के त्वरित निपटारे और योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
07 Jul 2026, 04:01 PM
रायपुर
मुख्य सचिव विकासशील ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के सभी विभागों के भारसाधक सचिवों की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित मामलों के निराकरण और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य सचिव ने सभी विभागों में बैकलॉग के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। 
उन्होंने कहा कि रिक्त पदों को भरने से विभागों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा। बैठक में विभागीय सचिवों को अपने-अपने विभाग की योजनाओं की नियमित समीक्षा और मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। 

योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव ने कहा कि योजनाओं की प्रगति पर लगातार नजर रखने से समय पर लक्ष्य हासिल किए जा सकेंगे और आम लोगों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचेगा। बैठक के दौरान ई-ऑफिस, लोक सेवा गारंटी, नियद नेल्लानार डैशबोर्ड, सुघ्घर छत्तीसगढ़, पीएम प्रगति पोर्टल, ई-प्रगति सीजी स्टेट पोर्टल, डी-रेगुलेशन ई-गजट, सेवा सेतु, ग्रामीण विकास विभाग की योजनाएं और पीएम सूर्य घर बिजली योजना सहित कई प्रमुख योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों से इन योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी भी ली गई। मुख्य सचिव ने शासन के महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों से जुड़े भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों का तेजी से निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय पर भू-अर्जन पूरा होने से विकास परियोजनाओं में अनावश्यक देरी नहीं होगी। 

बैठक में मौजूद रहे अधिकारी 

बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह, आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव शहला निगार सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव, सचिव और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें