Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग किडनैपिंग : 6 नाबालिगों ने कैश-जेवर लूटकर बनवाया …
दो युवकों से लूटपाट का मामला
दो युवकों से लूटपाट का मामला
दुर्ग

किडनैपिंग : 6 नाबालिगों ने कैश-जेवर लूटकर बनवाया फर्जी कबूलनामा

भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में छह नाबालिगों ने बालोद के दो युवकों का कथित रूप से अपहरण कर करीब पांच घंटे तक बंधक बनाए रखा। आरोपियों ने मारपीट कर कैश, मोबाइल, जेवर, स्कूटी और ऑनलाइन पैसे लूट लिए तथा चाकू की नोक पर जबरन वीडियो भी बनवाया। पुलिस ने सभी नाबालिगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 07 Jul 2026, 03:57 PM · अपडेट: 16 Sep 2026, 01:33 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 6 नाबालिगों पर बालोद के दो युवकों का अपहरण कर उन्हें करीब पांच घंटे तक अलग-अलग इलाकों में घुमाने, मारपीट करने और लूटपाट करने का आरोप है। आरोपियों ने नकदी, मोबाइल, चांदी के जेवर और स्कूटी छीन ली। इतना ही नहीं, पीड़ितों के मोबाइल से जबरन ऑनलाइन पैसे भी ट्रांसफर कराए गए।
शिकायत के बाद पुलिस ने सभी छह नाबालिगों को हिरासत में लेकर किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र की शिक्षक कॉलोनी निवासी एक युवक 2 जुलाई की रात अपने रिश्तेदार दिव्य बांदे के साथ दुर्ग-भिलाई घूमने आया था। दोनों एक बाइक और सफेद एक्टिवा स्कूटी से पहुंचे थे।

चार और साथियों को बुलाकर बनाया दबाव

लड़के करीब 4:30 बजे गदा चौक के पास उनकी स्कूटी खराब हो गई। मैकेनिक की तलाश के दौरान वहां मौजूद दो युवकों से बातचीत हुई। बातचीत के दौरान उन्होंने स्कूटी खरीदने की इच्छा जताई। पीड़ित ने इसकी कीमत 15 हजार रुपए बताई, लेकिन जब उससे वाहन के दस्तावेज मांगे गए और वह मौके पर कागजात नहीं दिखा सका, तो मामला अचानक बदल गया। आरोप है कि दोनों युवकों ने अपने चार अन्य साथियों को बुला लिया और स्कूटी को चोरी की बताकर दोनों पीड़ितों को जबरन अपने साथ ले गए। इसके बाद उन्हें शहर के अलग-अलग इलाकों में घुमाया गया और सेक्टर-6 स्थित साईं मंदिर के पास ले जाकर मारपीट की गई। इस दौरान आरोपियों ने तीन चांदी की अंगूठियां, एक चांदी का ब्रेसलेट, बिना नंबर की एक्टिवा, दो मोबाइल फोन और अन्य सामान भी छीन लिया।

पेटीएम से भी ट्रांसफर कराए पैसे

पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों ने मोबाइल छीनकर पेटीएम का पिन पूछा और खाते से 18,180 रुपए दूसरे क्यूआर कोड पर ट्रांसफर करा लिए। इसके अलावा बैग में रखे 5 हजार रुपए नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, दो एटीएम कार्ड और इलेक्ट्रिकल काम में इस्तेमाल होने वाला सामान भी अपने कब्जे में ले लिया। 
पीड़ितों के मुताबिक, करीब पांच घंटे तक उन्हें नगपुरा, कुरूद, ग्रीन चौक और दुर्ग के अन्य इलाकों में घुमाया गया। बाद में पुलगांव चौक के पास चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि इसके बाद दोनों युवकों से जबरन एक वीडियो रिकॉर्ड कराया गया, जिसमें उनसे यह कहलवाया गया कि वे चोरी की स्कूटी बेचने आए थे। साथ ही शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने और डौंडी पहुंचकर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

किसी तरह घर पहुंचे, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

 बाद में आरोपियों ने उनकी बाइक लौटा दी, जिसके बाद दोनों युवक किसी तरह डौंडी पहुंचे और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। मारपीट में दोनों के आंख, पीठ, पसली, कंधे, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। डौंडी थाना से जीरो एफआईआर मिलने के बाद सुपेला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि घटना में शामिल सभी छह आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस ने सभी को कस्टडी में लेकर किशोर न्याय अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें