Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार भावपूर्ण श्रद्धांजलि : पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्ज…
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने दी श्रद्धांजलि
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने दी श्रद्धांजलि
राज्य सरकार

भावपूर्ण श्रद्धांजलि : पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर विधायक योगेश्वर और नेताओं ने किया नमन

महासमुंद में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता और अखंड भारत के प्रति योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का आह्वान किया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 07 Jul 2026, 10:24 AM · अपडेट: 10 Sep 2026, 07:31 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने टाउन हॉल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता और अखंड भारत के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

राष्ट्रहित के लिए समर्पित था पूरा जीवन

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल एक महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और दूरदर्शी राजनेता ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार, आदर्श और राष्ट्रसेवा का भाव आज भी देश के करोड़ों युवाओं और जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

राष्ट्र सर्वोपरि का दिया संदेश

उन्होंने कहा कि पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्पष्ट विश्वास था कि राष्ट्र सर्वोपरि है तथा देश की एकता और अखंडता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए उन्होंने जो संघर्ष किया, वह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। उनका त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति प्रत्येक नागरिक के लिए अनुकरणीय है।

विकसित भारत के निर्माण का आह्वान

विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम सभी पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें। समाज और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

नेताओं व पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, कृषि एवं बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, वरिष्ठ नेता एम.आर. विश्वनाथन, गोविंद ठाकुर, अरविंद प्रहरे, बंशी साहू, राजेंद्र चंद्राकर, नईम खान सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें