Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार परिसर में गूंजा हरियाली का संदेश : एक पेड़ मां के…
विधानसभा में पौधारोपण करते सीएम साय
विधानसभा में पौधारोपण करते सीएम साय
राज्य सरकार

परिसर में गूंजा हरियाली का संदेश : एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान में विधायकों ने लगाया पौधा

छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित सभी विधायकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संकल्प लिया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 14 Jul 2026, 05:33 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 10:19 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान विधानसभा परिसर हरियाली, जनभागीदारी और मातृ सम्मान के भाव से सराबोर नजर आया। 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान के तहत आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत,उप मुख्यमंत्री  जय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप सहित सभी विधायकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
पौधारोपण बना मातृ सम्मान और प्रकृति संरक्षण  
कार्यक्रम केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मातृत्व के सम्मान, प्रकृति संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य के निर्माण का सामूहिक संकल्प बनकर उभरा। सभी जनप्रतिनिधियों ने अभियान के विशेष सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीरें खिंचवाईं और प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण की अपील की।
एक पेड़ मां के नाम सेल्फी प्वाइंट पर सीएम साय
मुख्यमंत्री साय ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा 
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में रुद्राक्ष का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान आज देशभर में जनआंदोलन का रूप ले चुका है। यह अभियान मां के प्रति कृतज्ञता, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और भविष्य की पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है।
पौधे से जुड़ता है भावनात्मक रिश्ता 
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कोई व्यक्ति अपनी मां के नाम पर पौधा लगाता है तो उसके साथ भावनात्मक जुड़ाव भी बनता है। यही जुड़ाव पौधे के संरक्षण के लिए प्रेरणा देता है और अभियान को स्थायी एवं प्रभावी बनाता है। 
प्रदेशभर में जाएगा पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विधानसभा परिसर में विधायकों द्वारा अपनी माताओं के नाम पर पौधारोपण करना प्रेरणादायी पहल है। यहां से दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश पूरे प्रदेश में नई जागरूकता पैदा करेगा। उन्होंने इस आयोजन के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का आभार व्यक्त किया।
जलवायु संकट से निपटने में वृक्षों की अहम भूमिका
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दुनिया जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, अनियमित वर्षा, बढ़ते तापमान और जैव विविधता के नुकसान जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे समय में वृक्षारोपण मानव जीवन की सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें