Saturday, 07 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › नई दिशा : सड़क हादसों को रोकने पर प्रशासन की तैया…
कलेक्टर लंगेह की सड़क सुरक्षा समिति बैठक
कलेक्टर लंगेह की सड़क सुरक्षा समिति बैठक
राज्य सरकार

नई दिशा : सड़क हादसों को रोकने पर प्रशासन की तैयारी, मवेशी और ओवरलोड वाहनों पर होगी कार्रवाई

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कई निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों से मवेशी हटाने, ब्लैक स्पॉट सुधारने, ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई और यातायात नियमों के पालन को लेकर विभागों को सख्ती से काम करने कहा।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 14 Jul 2026, 05:20 PM · अपडेट: 31 Oct 2026, 08:25 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक के बाद सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने और आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य और जिला अधिकारी मौजूद रहे।
सड़कों से मवेशी हटाने का संयुक्त अभियान
रात के समय सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कलेक्टर ने सीईओ, सीएमओ, एनएचआई, पशुपालन विभाग, यातायात विभाग और नगरीय निकायों को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों से मवेशियों को हटाने के साथ पशु मालिकों की पहचान कर उन्हें समझाइश देने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा। 
ब्लैक स्पॉट सुधारने के दिए निर्देश
बैठक में चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) और नए ब्लैक स्पॉट की पहचान कर वहां आवश्यक सुधारात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए गए। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग और नगरीय एवं ग्रामीण निकायों को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
स्कूलों के माध्यम से बढ़ेगी जागरूकता
कलेक्टर लंगेह ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों में विद्यार्थियों के माध्यम से उनके पालकों तक यातायात नियमों का संदेश पहुंचाया जाए। इससे सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी। 
नियम तोड़ने पर होगी ई-चालान कार्रवाई
कलेक्टर ने यातायात विभाग को हेलमेट नहीं पहनने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने ई-चालान की कार्रवाई को प्रभावी तरीके से लागू करने को कहा, ताकि दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके।
चार नए ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्य 
जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला ने बताया कि जिले में चार नए ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जहां दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कार्य किए जा रहे हैं। विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा से जुड़े निर्देशों का गंभीरता से पालन करने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें