Sunday, 06 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur News: CRPF कैंप में आरक्षक का शव पेड़ पर लटका मिला, ड्यूटी के बाद से था लापता Department of Minerals: बीजाभांठा में अवैध मुरूम खनन का खुलासा, खनिज-राजस्व विभाग ने जब्त की मशीनें Gajpalla Waterfall Accident: पिकनिक की खुशी मातम में बदली, गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबने से युवक की मौत Raipur Crime News: गुढ़ियारी में नाबालिगों को डराकर जेवरात लेने का आरोप, दंपती के खिलाफ FIR Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे Bilaspur News: CRPF कैंप में आरक्षक का शव पेड़ पर लटका मिला, ड्यूटी के बाद से था लापता Department of Minerals: बीजाभांठा में अवैध मुरूम खनन का खुलासा, खनिज-राजस्व विभाग ने जब्त की मशीनें Gajpalla Waterfall Accident: पिकनिक की खुशी मातम में बदली, गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबने से युवक की मौत Raipur Crime News: गुढ़ियारी में नाबालिगों को डराकर जेवरात लेने का आरोप, दंपती के खिलाफ FIR Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे
W 𝕏 f
होम मनोरंजन Miss World 2026: जोहेरी मोला ने जीता ताज, स्पेन क…
Miss World 2026 winner Zoheri Mola (Image Source: Social Media)
Miss World 2026 winner Zoheri Mola (Image Source: Social Media)
मनोरंजन Featured

Miss World 2026: जोहेरी मोला ने जीता ताज, स्पेन की एलिजाबेथ रेयनेस बनीं फर्स्ट रनर-अप 

Miss World 2026: मिस वर्ल्ड 2026 का ताज डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला के सिर सजा है। 5 सितंबर को वियतनाम में आयोजित प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में जोहेरी को विजेता घोषित किया गया। खिताब जीतने के बाद पिछले साल की मिस वर्ल्ड थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने उन्हें ताज पहनाया। ओपल सुचाता अपने देश की पहली मिस वर्ल्ड विजेता रही थीं।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
06 Sep 2026, 04:57 PM
नई दिल्ली
Miss World 2026: मिस वर्ल्ड 2026 का ताज डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला के सिर सजा है। 5 सितंबर को वियतनाम में आयोजित प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में जोहेरी को विजेता घोषित किया गया। खिताब जीतने के बाद पिछले साल की मिस वर्ल्ड थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने उन्हें ताज पहनाया। ओपल सुचाता अपने देश की पहली मिस वर्ल्ड विजेता रही थीं। ग्रैंड फिनाले में स्पेन की एलिजाबेथ रेयनेस ने भी दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरे मुकाबले में जोहेरी मोला को कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंतिम दौर में जोहेरी ने बढ़त बनाते हुए मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। एलिजाबेथ रेयनेस को फर्स्ट रनर-अप घोषित किया गया।

टॉप-6 में पहुंचीं छह प्रतियोगी

मिस वर्ल्ड 2026 के अंतिम चरण में छह देशों की प्रतियोगियों ने जगह बनाई थी। इनमें डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला, एरिट्रिया की स्निट हबटैब, वियतनाम की ले गुयेन बाओ एनगोक, मलेशिया की तानुसिया चेट्टी, स्पेन की एलिजाबेथ रेयनेस और साउथ अफ्रीका की रोमांडा होमबीर शामिल थीं। कड़े मुकाबले के बाद जोहेरी मोला ने सभी को पीछे छोड़ते हुए विजेता का ताज हासिल किया। 

भारत की निकिता पोरवाल टॉप-20 में नहीं बना सकीं जगह

भारत का प्रतिनिधित्व निकिता पोरवाल ने किया था। हालांकि, प्रतियोगिता में उनका सफर टॉप-40 राउंड तक ही आगे बढ़ सका। वह टॉप-20 में जगह बनाने से चूक गईं और इसी के साथ मिस वर्ल्ड 2026 में उनका सफर समाप्त हो गया।

एक्टिंग और थिएटर से जुड़ा रहा है निकिता का सफर

निकिता पोरवाल का संबंध भारतीय मनोरंजन जगत से भी रहा है। उन्होंने महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स की पढ़ाई की है, जहां उन्होंने ड्रामेटिक्स और एक्टिंग में विशेषज्ञता हासिल की। साल 2018 में उन्होंने टीवी एंकर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी।

60 से ज्यादा नाटकों में कर चुकी हैं काम

निकिता पोरवाल अब तक 60 से ज्यादा नाटकों का हिस्सा रह चुकी हैं। थिएटर के साथ-साथ उन्होंने सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भी अपनी पहचान बनाई। साल 2024 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश का खिताब जीता और इसके बाद फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का ताज भी अपने नाम किया था।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें