Motorola Edge 70 Neo: मोटोरोला अपनी प्रीमियम Edge Series का विस्तार करते हुए भारत में Motorola Edge 70 Neo को लॉन्च करने की तैयारी में है। बर्लिन में आयोजित IFA 2026 Event के दौरान कंपनी ने अपने कई नए प्रोडक्ट्स जैसे Edge 70 Plus, Moto Watch Ultra और Snap Wireless Charger पेश किए थे। इसी दौरान ब्रांड ने एक आधिकारिक घोषणा में इस बात की पुष्टि की है कि Edge 70 Neo को जल्द ही भारतीय बाजार में उतारा जाएगा।
Attractive Design & Display (Expected)
सामने आई जानकारी के मुताबिक, Motorola का यह नया फोन 6.3 इंच के compact pOLED Display के साथ आ सकता है, जिसमें 1.5K का Resolution और 120Hz का Refresh Rate मिलने की उम्मीद है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस और कलर एक्यूरेसी काफी शार्प रहने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शंस—गुलाबी (Pink), डार्क ग्रीन (Dark Green), लाइट ग्रीन (Light Green) और लाइट ब्लू (Light Blue) में उपलब्ध कराया जा सकता है।
Powerful Processor & latest Software
Performance के मामले में Motorola Edge 70 Neo को MediaTek Dimensity 7450 Processor से लैस किया जा सकता है, जो Multi Tasking और रूटीन गेमिंग को बेहद Smooth बनाएगा। सबसे खास बात यह है कि यह स्मार्टफोन आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 17 आधारित Hello UI के साथ दस्तक दे सकता है, जिससे यूज़र्स को मोटोरोला के क्लीन और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस का फायदा मिलेगा।
Powerful Triple Camera Setup
- Primary Camera: 50 Megapixel का Sony LYTIA 710 सेंसर (1/1.56" आकार, OIS सपोर्ट के साथ)
- Ultra Wide Camera: 50 Megapixel Sensor
- Telephoto Len: 10 Megapixel Camera, जिसमें 3x Optical Zoom सपोर्ट मिलेगा
- Selfie Camera: फ्रंट में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 50 Megapixel का High Resolution Camera दिया जा सकता है।

