Thursday, 15 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: खेत में बिछे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत Kanpur Robbery: बीजेपी नेता के फार्म हाउस में 32 लाख की डकैती, एक्शन में सीएम योगी, थाना प्रभारी सस्पेंड Dhamtari News: घर में घुसा तेंदुआ, तीन ग्रामीण घायल दो की हालत गंभीर Road Accident: घोंटिया मोड़ पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन मौसेरे भाइयों की मौत, कोरासी गांव में छाया मातम Railway Bonus: दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों के बोनस का ऐलान Crime News: बिहार के भोजपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की गोली मारकर हत्या Chhattisgarh News: खेत में बिछे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत Kanpur Robbery: बीजेपी नेता के फार्म हाउस में 32 लाख की डकैती, एक्शन में सीएम योगी, थाना प्रभारी सस्पेंड Dhamtari News: घर में घुसा तेंदुआ, तीन ग्रामीण घायल दो की हालत गंभीर Road Accident: घोंटिया मोड़ पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन मौसेरे भाइयों की मौत, कोरासी गांव में छाया मातम Railway Bonus: दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों के बोनस का ऐलान Crime News: बिहार के भोजपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की गोली मारकर हत्या
W 𝕏 f
होम › अर्थव्यवस्था › Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध,…
Milk prices in Mumbai have increased by ₹9
Milk prices in Mumbai have increased by ₹9
अर्थव्यवस्था Featured

Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें

Mumbai Milk Price Hike: एक सितंबर से भैंस के खुले दूध का थोक भाव 93 रुपये से बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। बढ़ी हुई दर 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेगी।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 29 Aug 2026, 09:22 AM · अपडेट: 15 Oct 2026, 06:44 AM
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mumbai Milk Price Hike: त्योहारों का सीजन शुरू होने से ठीक पहले आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ने वाला है। चीनी, तेल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों से पहले ही जूझ रहे लोगों पर अब दूध की बढ़ी दरों का बोझ पड़ने जा रहा है। बॉम्बे मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (BMPA) ने थोक दूध की कीमतों में सीधे 9 रुपए प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद मुंबई और आसपास के मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में दूध की कीमतें 100 रुपए प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर जाएंगी। एसोसिएशन की ओर से ली गई जानकारी के मुताबिक, दूध का नया रेट 1 सितंबर से प्रभावी हो जाएगा। 

9 रुपए प्रति लीटर बढ़ी किमत

अब तक मुंबई में जो थोक दूध 93 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा था, उसकी कीमत बढ़कर 102 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी। यह नई दरें अगले छह महीने यानी 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेंगी। जानकारों का मानना है कि हाल के कुछ सालों में एक साथ 9 रुपए प्रति लीटर की इतनी बड़ी बढ़ोतरी पहली बार देखी जा रही है। दूध उत्पादकों (डेयरी फार्मर्स) का तर्क है कि बीते एक साल में दूध उत्पादन से जुड़ी लगभग हर चीज महंगी हो गई है। 

उत्पादकों का कहना लगात ज्यादा 

पशुओं के चारे (हरे चारे, चुनी और खली) के दामों में तेजी से उछाल आया है। इसके साथ ही तबेला चलाने का खर्च, पशुओं की देखरेख और एक जगह से दूसरी जगह दूध पहुंचाने (परिवहन) का भाड़ा भी बढ़ गया है। उत्पादकों का कहना है कि बढ़ती लागत के बीच इस घाटे को सहना अब संभव नहीं रह गया था, इसीलिए उन्हें मजबूरन यह कड़ा कदम उठाना पड़ा। थोक कीमतों में इस इजाफे का सीधा नुकसान आम ग्राहक की जेब पर होगा। 

आने वाला दिनों में दूध से बनी चीज भी होंगी महंगी

आमतौर पर थोक रेट बढ़ने के बाद स्थानीय दूध विक्रेता और घरों में दूध देने वाले सप्लायर खुदरा (रिटेल) दामों में और ज्यादा बढ़ोतरी कर देते हैं। आशंका है कि कई इलाकों में रिटेल दूध के दाम 102 रुपये से भी ऊपर जा सकते हैं। सिर्फ पैकेट या खुला दूध ही नहीं, बल्कि इससे बनने वाली चीजों पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा। आने वाले दिनों में दही, पनीर, मक्खन और छाछ के रेट बढ़ना तय है। 

त्योहारी सीजन पर जेबों पर बोझ 

चूंकि गणेशोत्सव और दीवाली जैसे बड़े त्योहार बेहद करीब हैं, ऐसे में मिठाइयों की मांग बढ़ेगी और दुकानें अपनी लागत निकालने के लिए मिठाइयों के दाम भी बढ़ा सकती हैं। कुल मिलाकर, इस बार का त्योहारी सीजन मुंबईकरों की जेब पर भारी पड़ने वाला है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें