Saturday, 28 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Smuggling: बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा Bima Yojana: किसानों के फर्जी हस्ताक्षर से बीमा कंपनी को लगाया चूना, बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई Shivraj Singh Chouhan Security: आखिरी वक्त पर बदली सीट, गायब रहा एयरपोर्ट स्टाफ... एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज की सुरक्षा में आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी सेंध? Gambling News: जुआरियों के बयान ने खोला ऐसा राज, TI समेत 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज NMDC Protest: किरंदुल-बचेली में आज बड़ा टकराव? काम ठप करने की चेतावनी के बीच पुलिस, प्रशासन और NMDC ने कसी कमर ABVP Protest: उद्यानिकी विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी पर झुका प्रशासन, अब 8 की जगह 5 फीसदी ही बढ़ेगा शुल्क Smuggling: बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा Bima Yojana: किसानों के फर्जी हस्ताक्षर से बीमा कंपनी को लगाया चूना, बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई Shivraj Singh Chouhan Security: आखिरी वक्त पर बदली सीट, गायब रहा एयरपोर्ट स्टाफ... एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज की सुरक्षा में आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी सेंध? Gambling News: जुआरियों के बयान ने खोला ऐसा राज, TI समेत 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज NMDC Protest: किरंदुल-बचेली में आज बड़ा टकराव? काम ठप करने की चेतावनी के बीच पुलिस, प्रशासन और NMDC ने कसी कमर ABVP Protest: उद्यानिकी विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी पर झुका प्रशासन, अब 8 की जगह 5 फीसदी ही बढ़ेगा शुल्क
W 𝕏 f
होम › कारोबार › अर्थव्यवस्था › Bullion Market: दो दिन में सोना 4 हजार और चांदी 10 हजार तक …
Decline in gold and silver prices(Image Source: social media)
Decline in gold and silver prices(Image Source: social media)
अर्थव्यवस्था Featured

Bullion Market: दो दिन में सोना 4 हजार और चांदी 10 हजार तक महंगी, जानिए कीमतों में तेजी की 5 बड़ी वजहें

Bullion Market: पिछले दो दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई है। सोना प्रति 10 ग्राम 4,213 रुपए और चांदी प्रति किलो 10,326 रुपए महंगी हुई है। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी, शॉर्ट कवरिंग, निवेशकों की खरीदारी और शादी के सीजन में बढ़ती मांग से कीमतों को सहारा मिला है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 28 Nov 2026, 12:28 PM · अपडेट: 28 Nov 2026, 12:56 PM · 5 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bullion Market: पिछले दो दिनों से सोना-चांदी के बाजार में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है, लगातार गिरावट झेल रहीं दोनों कीमती धातुओं की कीमतों पर अब ब्रेक लग गया है। गुरुवार और शुक्रवार को सोने और चांदी के भाव में अच्छी बढ़त दर्ज की गई। इन दो दिनों में सोना प्रति 10 ग्राम 4,000 रुपए से ज्यादा और चांदी प्रति किलो 10,000 रुपए से अधिक महंगी हो गई है। अमेरिकी डॉलर में नरमी और शॉर्ट कवरिंग के चलते दोनों धातुओं की कीमतों को सहारा मिला है।

MCX पर सोने के भाव में 4,213 रुपए की बढ़ोतरी

एमसीएक्स पर 25 नवंबर को दिसंबर डिलीवरी वाला सोना प्रति 10 ग्राम 1 लाख 21 हजार 137 रुपए पर बंद हुआ था। अगले दिन यानी 26 नवंबर को यह तेजी के साथ 1 लाख 22 हजार 740 रुपए पर खुला। वहीं, शुक्रवार 27 नवंबर को सोने का भाव बढ़कर 1 लाख 25 हजार 350 रुपए पर बंद हुआ। इस तरह 26 और 27 नवंबर के दौरान सोने की कीमत में कुल 4,213 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यानी महज दो दिनों में सोना 3 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया।

चांदी ने दो दिनों में लगाई 7 फीसदी से ज्यादा की छलांग

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी जोरदार उछाल आया है। 25 नवंबर को दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी एमसीएक्स पर प्रति किलो 1 लाख 42 हजार 517 रुपए पर बंद हुई थी। 26 नवंबर को यह तेजी के साथ 1 लाख 45 हजार 800 रुपए पर खुली। इसके बाद शुक्रवार 27 नवंबर को चांदी का भाव बढ़कर 1 लाख 52 हजार 843 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया। इस तरह दो दिनों में चांदी 10,326 रुपए महंगी हुई है। प्रतिशत के हिसाब से देखें तो चांदी में 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। 

ऑल टाइम हाई से अभी भी काफी नीचे हैं सोना-चांदी

हालिया तेजी के बावजूद सोना और चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे कारोबार कर रहे हैं। इस साल जनवरी के आखिरी सप्ताह में एमसीएक्स पर सोने की कीमत करीब 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। जबकि मौजूदा भाव करीब 1.25 लाख रुपए है। इस हिसाब से सोना अपने रिकॉर्ड स्तर से लगभग 55 हजार रुपए नीचे है और इसमें 30 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।

रिकॉर्ड गिरावट के बाद निवेशकों ने शुरू की खरीदारी

25 नवंबर को सोने का भाव गिरकर 1.21 लाख रुपए और चांदी की कीमत करीब 1.43 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई थी। रिकॉर्ड ऊंचाई से आई इस बड़ी गिरावट के बाद निवेशकों को कम कीमत पर खरीदारी का अवसर दिखाई देने लगा। इसी वजह से बाजार में खरीदारी बढ़ी और दोनों धातुओं की कीमतों को मजबूती मिली। 

अंतराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की चमक बढ़ी 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में अच्छी रिकवरी देखने को मिली। स्पॉट गोल्ड करीब 1.6 फीसदी और चांदी लगभग 4.6 फीसदी तक चढ़ गई। इसके अलावा अमेरिकी शेयर बाजार में टेक्नोलॉजी और AI कंपनियों के शेयरों में स्थिरता आने से सोने-चांदी की बिकवाली का दबाव भी कम हुआ। विदेशी बाजारों में आई इस तेजी का असर भारतीय वायदा बाजार पर भी दिखाई दिया।

अमेरिकी डॉलर में कमजोरी से कीमती धातुओं को मिला सहारा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आने की एक बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर में नरमी भी है। जब डॉलर कमजोर होता है, तब दूसरी मुद्राओं में खरीदारी करने वाले निवेशकों के लिए सोना और चांदी अपेक्षाकृत सस्ते हो जाते हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन धातुओं की मांग बढ़ती है और कीमतों को मजबूती मिलती है।

शॉर्ट कवरिंग ने भी बढ़ाए सोने-चांदी के भाव

लगातार गिरावट के दौरान कई ट्रेडर्स ने कीमतों में और कमी आने की उम्मीद में बिकवाली की थी। लेकिन अब बाजार में तेजी लौटने के बाद ऐसे ट्रेडर्स अपनी शॉर्ट पोजीशन बंद कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें दोबारा खरीदारी करनी पड़ रही है। इसी प्रक्रिया को शॉर्ट कवरिंग कहा जाता है। बाजार में हुई इस अतिरिक्त खरीदारी ने सोने और चांदी की कीमतों में तेजी को और बढ़ावा दिया। 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें