Precious Metals Price: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार जारी उतार-चढ़ाव के बीच कारोबारी सप्ताह के पहले दिन दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट दर्ज की गई। घरेलू बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक सोने-चांदी की कीमतें नीचे आई हैं। पिछले सप्ताह भी बाजार में कभी तेजी तो कभी गिरावट का रुख देखने को मिला था। सोमवार को आई इस गिरावट से सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों को कुछ राहत मिली है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव गिरे
श्विक बाजार में भी सप्ताह की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। कॉमेक्स (Comex) पर सोने की कीमत में करीब 0.33 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद सोना 3,873.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया। वहीं चांदी की कीमतों में इससे कहीं ज्यादा गिरावट देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी करीब 3.27 फीसदी टूटकर 47.515 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
घरेलू बाजार में भी सस्ता हुआ सोना-चांदी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट का असर भारतीय बाजार में भी दिखाई दिया। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन घरेलू बाजार में सोना करीब 1.36 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी की कीमत गिरकर लगभग 1.74 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गई। दोनों धातुओं के भाव में आई इस नरमी से खरीदारों को राहत मिली है।MCX पर चांदी की कीमत में 5,500 रुपए तक की गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने और चांदी के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई। दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत करीब 1,100 रुपए घटकर 1,35,682 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई। वहीं चांदी में लगभग 5,500 रुपए की बड़ी गिरावट देखने को मिली। इसके बाद इसका भाव 1,70,747 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करता नजर आया।
24, 22 और 18 कैरेट सोने का ताजा भाव
सोमवार को बाजार खुलने के बाद अलग-अलग शुद्धता वाले सोने की कीमतों में भी गिरावट का रुख रहा। उपलब्ध बाजार आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोना करीब 1,36,310 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। 22 कैरेट सोने का भाव लगभग 1,24,951 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,02,233 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।चांदी की कीमत भी 1.75 लाख रुपए से नीचे
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली, बुलियन बाजार में चांदी करीब 1,74,400 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार करती दिखाई दी। हालांकि बाजार में कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। ऐसे में आभूषण खरीदने से पहले अपने शहर के सर्राफा बाजार में ताजा भाव और मेकिंग चार्ज की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।












