Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: धनतेरस पर हाईटेंशन तार की चपेट में आया परिवार, पिता-पुत्र की मौत, मां गंभीर Crime News: जगदलपुर में युवती की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, मोबाइल चैट गायब होने से उठे नए सवाल Illegal Gambling: बस्तर के जंगल में पुलिस की रेड, मुर्गा लड़ाई की आड़ में जुआ खेल रहे 156 लोग पकड़े गए Patna Encounter: गंगा किनारे पुलिस-अपराधियों के बीच 40 राउंड फायरिंग, 3 बदमाश ढेर, एसएचओ घायल Raigarh News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, विजय ट्रेडर्स से 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए Raigarh News: पतरापाली में सड़क किनारे पटाखे बेच रहे दुकानदार पर कार्रवाई, स्टॉक जब्त CG News: धनतेरस पर हाईटेंशन तार की चपेट में आया परिवार, पिता-पुत्र की मौत, मां गंभीर Crime News: जगदलपुर में युवती की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, मोबाइल चैट गायब होने से उठे नए सवाल Illegal Gambling: बस्तर के जंगल में पुलिस की रेड, मुर्गा लड़ाई की आड़ में जुआ खेल रहे 156 लोग पकड़े गए Patna Encounter: गंगा किनारे पुलिस-अपराधियों के बीच 40 राउंड फायरिंग, 3 बदमाश ढेर, एसएचओ घायल Raigarh News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, विजय ट्रेडर्स से 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए Raigarh News: पतरापाली में सड़क किनारे पटाखे बेच रहे दुकानदार पर कार्रवाई, स्टॉक जब्त
W 𝕏 f
होम › अर्थव्यवस्था › Gold-Silver Rate: धनतेरस के दिन फिसले सोने-चांदी …
A decline was observed in gold and silver (Image Source: Social Media)
A decline was observed in gold and silver (Image Source: Social Media)
अर्थव्यवस्था

Gold-Silver Rate: धनतेरस के दिन फिसले सोने-चांदी के भाव, वर्ल्ड बैंक ने 2028 तक जताई गिरावट की आशंका

Gold-Silver Rate: वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2027 और 2028 में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आ सकती है। 2028 तक सोने का औसत भाव 4,000 डॉलर और चांदी का 58 डॉलर प्रति औंस रहने का अनुमान है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 06 Nov 2026, 12:59 PM · 5 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Gold-Silver Rate: अगर आप सोने और चांदी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं या पहले से पैसा लगा चुके हैं, तो वर्ल्ड बैंक की ताजा रिपोर्ट पर नजर डालना जरूरी है। बैंक की Commodity Markets Outlook रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले वर्षों में कीमती धातुओं की कीमतों में पहले जैसी तेज उछाल देखने को मिलने की संभावना कम है। हालांकि, गिरावट के बावजूद सोना और चांदी ऐतिहासिक रूप से ऊंचे स्तर पर बने रह सकते हैं।

कॉमेक्स पर सोना-चांदी के भाव में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हालिया कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई। कॉमेक्स पर सोने का भाव 1.44 फीसदी टूटकर 4,054 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इसमें 59 डॉलर से अधिक की गिरावट देखी गई। वहीं, चांदी की कीमत भी 1.74 फीसदी गिरकर 52 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे पहुंच गई। वैश्विक बाजार में आई इस कमजोरी का असर निवेशकों के रुख पर भी दिखाई दे रहा है। 

2028 तक सोने की कीमतों को लेकर क्या है अनुमान 

वर्ल्ड बैंक के अनुमान के अनुसार, 2026 में सोने की औसत कीमत 4,600 डॉलर प्रति औंस रह सकती है। यह 2025 के औसत स्तर से करीब 33.6 फीसदी अधिक है। हालांकि, इसके बाद सोने की कीमतों में धीरे-धीरे नरमी आने की संभावना जताई गई है। 

चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट की आशंका

सोने के मुकाबले चांदी के लिए आने वाले दो साल थोड़े मुश्किल हो सकते हैं। इस साल चांदी ने कीमतों में बढ़ोतरी के मामले में सोने को भी पीछे छोड़ दिया है, लेकिन वर्ल्ड बैंक का अनुमान है कि आगे इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, 2026 में चांदी की औसत कीमत करीब 70 डॉलर प्रति औंस रहने का अनुमान है, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 76 फीसदी अधिक है।   

सोने-चांदी की कीमतों पर क्यों बन रहा है दबाव 

कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव के पीछे कई आर्थिक कारण जिम्मेदार हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़ी नीतियों, मजबूत डॉलर और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने सोने-चांदी की मांग और निवेशकों के भरोसे को प्रभावित किया है। इसके अलावा, सोने और चांदी के लगातार महंगे होने से ज्वैलरी की मांग पर भी असर पड़ा है। 

केंद्रीय बैंकों की खरीदारी से सोने को मिल रहा सहारा

कीमतों पर दबाव के बावजूद सोने के बाजार को कुछ बड़े कारकों से मजबूती मिल रही है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के बीच निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में देख रहे हैं। इसके अलावा, दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों की ओर से सोने की खरीदारी भी कीमतों को सहारा दे रही है।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें