Friday, 30 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
BJP MLA Death: भाजपा को बड़ा झटका, अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन Mahasamund News: 9 महीने में 50 करोड़ का गांजा जब्त, 501 तस्कर गिरफ्तार Pangolin Smuggling: वन्यजीव तस्करी का खुलासा, पैंगोलिन के शल्क के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार Crime News: ओडिशा से मथुरा गांजा ले जा रहे पति-पत्नी गिरफ्तार, 4.25 लाख का माल जब्त Health Department Action: बिना लाइसेंस चल रहा था क्लिनिक, जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लगाया ताला Bagbahara Leopard Attack: तेंदुए की दहशत बरकरार, एक ही रात दो घरों में घुसकर किया शिकार BJP MLA Death: भाजपा को बड़ा झटका, अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन Mahasamund News: 9 महीने में 50 करोड़ का गांजा जब्त, 501 तस्कर गिरफ्तार Pangolin Smuggling: वन्यजीव तस्करी का खुलासा, पैंगोलिन के शल्क के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार Crime News: ओडिशा से मथुरा गांजा ले जा रहे पति-पत्नी गिरफ्तार, 4.25 लाख का माल जब्त Health Department Action: बिना लाइसेंस चल रहा था क्लिनिक, जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लगाया ताला Bagbahara Leopard Attack: तेंदुए की दहशत बरकरार, एक ही रात दो घरों में घुसकर किया शिकार
W 𝕏 f
होम › अर्थव्यवस्था › Vi New Recharge Plans: एयरटेल के बाद Vi ने भी लॉन…
Vi Voice Only Plans (Image Source: AI Generated)
Vi Voice Only Plans (Image Source: AI Generated)
अर्थव्यवस्था

Vi New Recharge Plans: एयरटेल के बाद Vi ने भी लॉन्च किए 4 नए प्लान, जानें कीमत और फायदे

Vi New Recharge Plans: वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने एयरटेल के बाद चार नए Voice Only Recharge प्लान लॉन्च किए हैं। इनकी शुरुआती कीमत 179 रुपये है। सभी प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS की सुविधा मिलती है।

क
प्रकाशित: 30 Oct 2026, 07:12 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Vi New Recharge Plans: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नए नियमों का असर अब मोबाइल रिचार्जों पर साफ दिखने लगा है। एयरटेल के बाद अब वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने भी अपने उन ग्राहकों को बड़ी राहत दी है, जो मोबाइल में डेटा का इस्तेमाल नहीं करते या सिर्फ कॉलिंग के लिए फोन रखते हैं। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 4 नए Voice Only प्रीपेड प्लान शामिल कर दिए हैं। इन रिचार्ज प्लान्स का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा, जिनके घरों या दफ्तरों में वाई-फाई लगा है और जिन्हें जबरन महंगे डेटा वाले पैक खरीदने पड़ते थे।

Vi के चार Voice Only Recharge प्लान की कीमत

  • 179 रुपये वाला प्लान: यह Vi का सबसे सस्ता वॉइस-ओनली रिचार्ज है। इसमें ग्राहकों को 25 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉलिंग और कुल 300 SMS मिलते हैं। 
  • 185 रुपये वाला प्लान: इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है। इस प्लान के तहत यूजर्स अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS का फायदा उठा सकते हैं। 
  • 203 रुपये वाला प्लान: अगर आपको पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी चाहिए, तो यह प्लान सही विकल्प है। इसमें 30 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS की सुविधा मिलती है। 
  • 206 रुपये वाला प्लान: यह पैक पूरे 1 महीने (कैलेंडर मंथ) की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 300 SMS दिए जाते हैं।

कंपनियां क्यों नहीं कर रहीं इन प्लान्स का प्रचार

अमूमन जब भी टेलीकॉम कंपनियां कोई नया प्लान पेश करती हैं, तो उनका विज्ञापन जोर-शोर से किया जाता है। हालांकि, इन वॉइस-ओनली रिचार्जों के मामले में तस्वीर थोड़ी अलग है। एयरटेल की तरह Vi ने भी इन प्लान्स को बिना किसी बड़े ऐलान के चुपचाप वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। अगर आप ऐप या वेबसाइट पर सामान्य रिचार्ज सेक्शन देखेंगे, तो ये प्लान आसानी से हाइलाइट होते हुए नजर नहीं आते। इन्हें देखने के लिए यूजर्स को खास तौर पर सर्च करना पड़ता है। इसकी मुख्य वजह यह है कि कंपनियां ग्राहकों को ज्यादा कीमत वाले डेटा पैक की तरफ ही बनाए रखना चाहती हैं।

क्या था TRAI का आदेश

गौरतलब है कि सितंबर में ट्राई ने टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (तेरहवां संशोधन) रेगुलेशन, 2026 जारी किया था। इसके तहत जियो, एयरटेल, वीआई और BSNL जैसी सभी प्रमुख कंपनियों को निर्देश दिए गए थे कि वे ऐसे ग्राहकों के लिए खास और सस्ते रिचार्ज लाएं, जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं होती। ट्राई के इस कड़े रुख के बाद ही टेलीकॉम कंपनियों को ये किफायती कॉलिंग पैक बाजार में उतारने पड़े हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें