Thursday, 29 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kawardha News: गायों की मौत से हड़कंप, पशु चिकित्सा विभाग पर उठे सवाल Bhopal News: करवाचौथ पर पति से विवाद के बाद महिला की मौत, सुसाइड नोट बरामद CM Vishnu Deo Sai: आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, रायपुर में स्कूल-कॉलेज बंद Dewas liquor case: कांग्रेस नेता के बेटे अमन कासलीवाल गिरफ्तार, ₹6 हजार के मुनाफे के लिए सप्लाई किया था केमिकल MP IPS Transfer: 12 IPS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों को मिले नए पुलिस अधीक्षक Crime News: ब्याज के नाम पर मनमाने पैसे वसूलने वाली मां-बेटी गिरफ्तार, लाखों कैश और कोरे स्टाम्प जब्त Kawardha News: गायों की मौत से हड़कंप, पशु चिकित्सा विभाग पर उठे सवाल Bhopal News: करवाचौथ पर पति से विवाद के बाद महिला की मौत, सुसाइड नोट बरामद CM Vishnu Deo Sai: आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, रायपुर में स्कूल-कॉलेज बंद Dewas liquor case: कांग्रेस नेता के बेटे अमन कासलीवाल गिरफ्तार, ₹6 हजार के मुनाफे के लिए सप्लाई किया था केमिकल MP IPS Transfer: 12 IPS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों को मिले नए पुलिस अधीक्षक Crime News: ब्याज के नाम पर मनमाने पैसे वसूलने वाली मां-बेटी गिरफ्तार, लाखों कैश और कोरे स्टाम्प जब्त
W 𝕏 f
होम › अर्थव्यवस्था › Jewellery Market: सोना-चांदी के भाव में बड़ा बदला…
Gran cambio en los precios del oro y la plata(Image Source: Social Media)
Gran cambio en los precios del oro y la plata(Image Source: Social Media)
अर्थव्यवस्था

Jewellery Market: सोना-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव, जानें आज का रेट 

Jewellery Market: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले के बाद सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। MCX पर सोना बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा, जबकि चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 29 Oct 2026, 12:43 PM · 5 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Jewellery Market: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर संबंधी फैसले के बाद कीमती धातुओं के बाजार में हलचल बढ़ गई है। घरेलू वायदा बाजार MCX पर भी सोने और चांदी के भाव में बदलाव दर्ज किया गया। वहीं, आगामी आर्थिक आंकड़ों और प्रमुख केंद्रीय बैंकों के फैसलों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 4,050 डॉलर प्रति औंस और चांदी 43 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंचने की जानकारी दी गई है। हालांकि, बाजार में आगे की दिशा अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और ब्याज दरों को लेकर बनने वाली परिस्थितियों पर निर्भर कर सकती है।  

 MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव

घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी के भाव में अलग-अलग रुख देखने को मिला। उपलब्ध कारोबारी आंकड़ों के मुताबिक, MCX पर सुबह 11:05 बजे सोना 85 रुपए की बढ़त के साथ 1,43,790 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर, चांदी 617 रुपए गिरकर 1,93,708 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। 

कीमतों में गिरावट के बावजूद बड़े ज्वैलर्स की खरीदारी धीमी

सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद भी देश की बड़ी ज्वैलरी कंपनियां खरीदारी को लेकर सतर्क नजर आ रही हैं। फेस्टिव सीजन में आमतौर पर सोने की मांग बढ़ती है, लेकिन इस बार बाजार में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई देने की बात सामने आई है। 

बड़े ज्वैलर्स क्यों अपना रहे हैं 'इंतजार करो और देखो' की नीति 

MMTC-PAMP इंडिया के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर समित गुहा के मुताबिक, ज्वैलरी कारोबार में खरीदारी का फैसला काफी हद तक कीमतों की आगे की दिशा पर निर्भर करता है। जब सोने के भाव बढ़ने की उम्मीद होती है, तब कंपनियां स्टॉक बढ़ाने पर जोर देती हैं।  

क्या साल के अंत तक और सस्ता होगा सोना-चांदी?

Sucden Financial की तिमाही रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति और ऊंची ब्याज दरें कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव डाल सकती हैं। रिपोर्ट में साल के अंत तक सोने का भाव करीब 3,900 डॉलर प्रति औंस तक आने की संभावना जताई गई है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी गिरावट का अनुमान लगाया गया है।  

अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और केंद्रीय बैंकों के फैसलों पर नजर

सोने और चांदी की आगे की चाल तय करने में अमेरिकी GDP, व्यक्तिगत उपभोग व्यय यानी PCE और बेरोजगारी भत्ते से जुड़े आंकड़े अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसके अलावा यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ECB) और बैंक ऑफ जापान (BOJ) के ब्याज दर संबंधी फैसलों पर भी निवेशकों की नजर है। इन फैसलों का असर वैश्विक बाजार के साथ भारतीय कमोडिटी बाजार पर भी पड़ सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें