Gold Silver Rate Today: धनतेरस से पहले बाजार में हलचल, सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट
Gold Silver Rate Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंदौर और रतलाम के सराफा बाजार में भी भाव नरम पड़े हैं। इंदौर में सोना 600 रुपये और आरटीजीएस चांदी 6,600 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हुई। धनतेरस से पहले बाजार की नजर आगामी खरीदारी पर टिकी है।
Gold Silver Rate Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिल रहे सुस्त संकेतों और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर अब घरेलू बुलियन मार्केट पर साफ दिखने लगा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आने वाली बैठक को लेकर निवेशक इस समय फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। अमेरिका में
ऊर्जा की बढ़ती कीमतों के चलते महंगाई के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत आए हैं, जिसने वैश्विक स्तर पर बाजार का मिजाज थोड़ा ठंडा कर दिया है। इस मज़बूत दबाव के बीच कॉमेक्स पर सोना वायदा गिरकर 4089 डॉलर प्रति औंस और चांदी 56.06 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गई है। इसका सीधा असर देश के स्थानीय और क्षेत्रीय बाजारों पर भी पड़ रहा है।
इंदौर और रतलाम के ताजा हाजिर भाव
ऑल इंडिया बुलियन (AIB) के आंकड़ों के मुताबिक, हाजिर बाजारों में कीमतों में नरमी का रुख बना हुआ है:
इंदौर सराफा बाजार:
24 कैरेट सोना (999): ₹1,44,996 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना (916): ₹1,32,816 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना (750): ₹1,08,747 प्रति 10 ग्राम
चांदी (999): ₹1,99,711 प्रति किलोग्राम
रतलाम सराफा बाजार:
24 कैरेट सोना: ₹1,45,021 प्रति 10 ग्राम (₹15,502 प्रति ग्राम)
22 कैरेट सोना: ₹1,32,839 प्रति 10 ग्राम (₹13,284 प्रति ग्राम)
18 कैरेट सोना: ₹10,877 प्रति ग्राम
चांदी: ₹1,99,611 प्रति किलोग्राम
स्थानीय बाजार में जोरदार मंदी
वैश्विक हलचल का असर इंदौर के स्थानीय सराफा बाजार पर भी भारी पड़ा है। यहां कीमतों में अच्छी खासी सुस्ती दर्ज की गई है:
सोना केडबरी: 600 रुपये की नरमी के साथ 1,46,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है (जो कि पहले 1,47,000 रुपये पर था)।
चांदी चौरसा: बाजार में चांदी की चाल सबसे तेज मंदी के साथ टूटी है। यह 5,300 रुपये की भारी गिरावट के बाद 2,05,200 रुपये प्रति किलो पर बोली गई।
आरटीजीएस चांदी: कारोबार में चांदी 6,600 रुपये लुढ़ककर दो लाख के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसलते हुए 1,99,300 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
अन्य वैरायटी: चांदी टंच 2,06,000 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2,480 रुपये प्रति नग के भाव पर दर्ज किया गया।
धनतेरस पर चमकेंगे बाजार?
कीमतों में नरमी आने के बावजूद फिलहाल बाजारों में ग्राहकों की चहल-पहल थोड़ी सुस्त जरूर लग रही है, लेकिन
सराफा कारोबारियों का उत्साह कम नहीं हुआ है। व्यापारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में धनतेरस के मौके पर खरीदारी में जोरदार उछाल देखने को मिल सकता है। दूसरी तरफ, मध्य पूर्व और पूर्वी यूरोप में गहराते भू-राजनीतिक तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हो रहे हमलों ने कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बढ़ा दी है। जानकारों का कहना है कि इन वैश्विक समीकरणों के चलते आने वाले दिनों में bullion market में उतार-चढ़ाव का दौर अभी कुछ और समय तक जारी रह सकता है।