Sunday, 01 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत Cremation Ground Accident: 33 KV लाइन की चपेट में आया युवक, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया Rahul Gandhi: कनॉट प्लेस में बंद दुकानों को देख भड़के राहुल गांधी, BJP पर लगाया व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप Durg News: शिवनाथ नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, SDRF ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला Elderly Man Cheated: दिव्यांग बेटे को ठीक करने का झांसा देकर 10.75 लाख ठगने वाले शातिर ठग गिरफ्तार, कार और रकम बरामद Coal Theft Case: कोयला परिवहन के नाम पर 1.50 लाख की धोखाधड़ी, ट्रक चालक गिरफ्तार Road Accident: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत Cremation Ground Accident: 33 KV लाइन की चपेट में आया युवक, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया Rahul Gandhi: कनॉट प्लेस में बंद दुकानों को देख भड़के राहुल गांधी, BJP पर लगाया व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप Durg News: शिवनाथ नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, SDRF ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला Elderly Man Cheated: दिव्यांग बेटे को ठीक करने का झांसा देकर 10.75 लाख ठगने वाले शातिर ठग गिरफ्तार, कार और रकम बरामद Coal Theft Case: कोयला परिवहन के नाम पर 1.50 लाख की धोखाधड़ी, ट्रक चालक गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › अर्थव्यवस्था › Bullion Market: सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट…
Decline in gold and silver prices.(Image Source: Social Media)
Decline in gold and silver prices.(Image Source: Social Media)
अर्थव्यवस्था Featured

Bullion Market: सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, सोना ₹1,576 और चांदी ₹13,071 हुई सस्ती

Bullion Market: इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। IBJA के अनुसार, 24 कैरेट सोना 1,576 रुपए और चांदी 13,071 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 01 Nov 2026, 02:56 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bullion Market: देश में सोने की कीमतों में इस सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है, इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1,576 रुपए सस्ता होकर 1,40,054 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1,41,630 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सोने की अलग-अलग शुद्धता वाली श्रेणियों में भी कीमतों में कमी आई है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,29,733 रुपए से घटकर 1,28,289 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 1,06,223 रुपए से कम होकर 1,05,041 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है।

30 अक्टूबर को सबसे निचले स्तर पर पहुंचा सोना

इस सप्ताह 24 कैरेट सोने का सबसे अधिक भाव 28 अक्टूबर को सुबह के सत्र में 1,42,300 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था। इसके बाद कीमतों में गिरावट आई और 30 अक्टूबर को शाम के सत्र में भाव घटकर 1,40,054 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।

चांदी की कीमत में 13 हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ी कमी देखने को मिली है। IBJA के अनुसार, चांदी का भाव एक सप्ताह में 13,071 रुपए गिरकर 1,81,344 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। पिछले सप्ताह इसकी कीमत 1,94,415 रुपए प्रति किलोग्राम थी। 

26 अक्टूबर को महंगी, 30 अक्टूबर को सबसे सस्ती रही चांदी

आंकड़ों के मुताबिक, चांदी का इस सप्ताह सबसे ऊंचा भाव 26 अक्टूबर को सुबह के सत्र में 1,95,050 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया था। वहीं, 30 अक्टूबर को शाम के सत्र में यह गिरकर 1,81,344 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। IBJA की ओर से बाजार के रुझान के अनुसार सुबह और शाम, दोनों सत्रों में सोने-चांदी के भाव जारी किए जाते हैं।

आखिर क्यों गिर रहे हैं सोने और चांदी के दाम  

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सोना करीब 3,885 डॉलर प्रति औंस और चांदी लगभग 49 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही थी। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के साथ डॉलर इंडेक्स में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने कीमती धातुओं के बाजार को प्रभावित किया है। 

खरीदारों के लिए क्या है संकेत 

सोने और चांदी के भाव में आई इस गिरावट से आभूषण खरीदने की योजना बना रहे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, बाजार में कीमतें लगातार बदलती रहती हैं। इसके अलावा IBJA के भाव और स्थानीय सर्राफा बाजार में मिलने वाली कीमतों में टैक्स, मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्क के कारण अंतर हो सकता है। खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जांच लें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें