Commodity Market News: सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार, 28 सितंबर 2026 को कारोबार की शुरुआत से ही बड़ी गिरावट देखने को मिली वही अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार COMEX में सुबह 7:50 बजे तक सोने की कीमत 1.70% गिरकर 4,247.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं चांदी भी दबाव में रही और इसकी कीमत 2.96% की गिरावट के साथ 62.89 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। वैश्विक बाजार में निवेशकों की बदलती रणनीति और आर्थिक संकेतों के चलते कीमती धातुओं में बिकवाली का दबाव बढ़ता नजर आया।
घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। बाजार खुलते ही सोने का भाव 2,857 रुपए तक नीचे आ गया, जबकि चांदी की कीमत में 5,762 रुपए की भारी गिरावट देखने को मिली। MCX पर 10 ग्राम सोना 1,48,133 रुपए के स्तर पर खुला, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 1.86% की गिरावट को दर्शाता है।
डॉलर मजबूत होने और कच्चे तेल की तेजी से बढ़ा दबाव
विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने-चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कई बड़े कारण जिम्मेदार हैं। डॉलर इंडेक्स में मजबूती आने से सोने की मांग पर असर पड़ा है, क्योंकि मजबूत डॉलर के कारण अन्य मुद्राओं में खरीदारी करने वाले निवेशकों के लिए सोना महंगा हो जाता है। इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और वैश्विक बाजार में बढ़ती अनिश्चितताओं ने भी कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ाया है।
शुक्रवार को पिछले स्तरों पर बंद हुआ था बाजार
इससे पहले शुक्रवार को घरेलू बाजार में सोना और चांदी पिछले कारोबारी सत्र के लगभग समान स्तर पर बंद हुए थे। bullions.co.in के अनुसार, सोने का भाव 1,51,470 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था, जबकि एक किलोग्राम चांदी की कीमत 2,35,070 रुपए रही थी। हालांकि सोमवार को बाजार खुलते ही अंतरराष्ट्रीय संकेतों के चलते दोनों कीमती धातुओं में तेज गिरावट देखने को मिली।दिल्ली समेत प्रमुख शहरों में चांदी के ताजा भाव
देश के प्रमुख शहरों में भी चांदी की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। Goodreturns के अनुसार, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर और लखनऊ में एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,44,900 रुपए है। वहीं चेन्नई में चांदी की कीमत इन शहरों से अधिक रही और यहां एक किलो चांदी का भाव 2,49,900 रुपए दर्ज किया गया है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव
देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिला है। राजधानी दिल्ली में सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव 15,282 रुपए प्रति ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट सोना 14,009 रुपए और 18 कैरेट सोना 11,465 रुपए प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है। लखनऊ और जयपुर में भी सोने के दाम लगभग इसी स्तर पर बने हुए हैं। वहीं मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 15,267 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव 13,994 रुपए और 18 कैरेट सोना 11,450 रुपए प्रति ग्राम रहा। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 15,272 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट 13,999 रुपए और 18 कैरेट सोना 11,769 रुपए प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है।आने वाले दिनों में कैसा रहेगा सोने-चांदी का रुख
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की चाल, कच्चे तेल की कीमतें, ब्याज दरों से जुड़े फैसले और वैश्विक घटनाक्रम कीमती धातुओं के भाव को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि लंबी अवधि के नजरिए से सोने को लेकर निवेशकों की रुचि बनी हुई है। बाजार में होने वाले बदलावों पर नजर रखते हुए ही निवेश से जुड़े फैसले लेने की सलाह दी जा रही है।

