Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर नकटी गांव भूमि विवाद : सरकार का दावा 65 परिवारों …
नकटी गाँव से 65 परिवार को मिला रायपुर में पक्का पुनर्वास
नकटी गाँव से 65 परिवार को मिला रायपुर में पक्का पुनर्वास
रायपुर

नकटी गांव भूमि विवाद : सरकार का दावा 65 परिवारों का होगा पक्का पुनर्वास, सेक्टर-30 में आवास आवंटित   

नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद मामला राजनीतिक रूप से गर्मा गया है। इस बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित परिवारों को बेघर नहीं किया जा रहा, बल्कि उनके सम्मानजनक पुनर्वास की व्यवस्था की गई है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 02 Jul 2026, 11:22 AM · अपडेट: 11 Sep 2026, 04:52 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद मामला राजनीतिक रूप से गर्मा गया है। इस बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित परिवारों को बेघर नहीं किया जा रहा, बल्कि उनके सम्मानजनक पुनर्वास की व्यवस्था की गई है। सरकार के अनुसार, अतिक्रमण से प्रभावित 65 पात्र परिवारों को नया रायपुर अटल नगर के सेक्टर-30 स्थित ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) आवासों में बसाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

65 परिवारों को मिला ईडब्ल्यूएस आवास  

सरकारी जानकारी के मुताबिक, ग्राम नकटी की लगभग 38 एकड़ शासकीय भूमि गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल को सौंपी गई है। इसमें करीब 12 एकड़ भूमि विशेष योजना के लिए उपयोग में लाई जाएगी, जबकि शेष 26 एकड़ क्षेत्र में स्ववित्तीय सामान्य आवास योजना विकसित की जाएगी। जिला प्रशासन ने पुनर्वास के लिए 65 पात्र परिवारों की सूची तैयार कर मंडल को उपलब्ध कराई है। इसी आधार पर 29 जून 2026 को इन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सेक्टर-30 स्थित रिक्त ईडब्ल्यूएस मकानों का अस्थायी आवंटन कर दिया गया।                  

आठ सदस्यीय समिति की गठन           

पुनर्वास प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्यालय के अपर आयुक्त की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति में उप आयुक्त, कार्यपालन अभियंता, संपदा अधिकारी, सहायक अभियंता सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। यह समिति प्रत्येक पात्र परिवार को निर्धारित आवास उपलब्ध कराने और पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगी, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो।

सेक्टर-30 में उपलब्ध हैं शहरी सुविधाए 

सेक्टर-30 में कुल 1,376 ईडब्ल्यूएस (जी+3) आवास बनाए गए हैं। इनमें चौथी मंजिल पर स्थित 109 रिक्त मकानों को पुनर्वास के लिए चिन्हित किया गया है। प्रत्येक आवास का क्षेत्रफल 31.45 वर्गमीटर (338.40 वर्गफीट) है। परिसर में पक्की सड़कें, वॉकिंग ट्रैक, सार्वजनिक उद्यान, सामुदायिक भवन, यूटिलिटी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सीवर नेटवर्क और नियमित पेयजल आपूर्ति जैसी आवश्यक शहरी सुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें