Thursday, 10 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर
W 𝕏 f
होम शिक्षा नीट यूजी परीक्षा परिणाम : ओबीसी वर्ग का ऐतिहासिक …
नीट यूजी परीक्षा परिणाम
नीट यूजी परीक्षा परिणाम
शिक्षा Featured

नीट यूजी परीक्षा परिणाम : ओबीसी वर्ग का ऐतिहासिक दबदबा, ईडब्ल्यूएस छात्रों में सबसे तेज वृद्धि

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार सफल छात्रों में ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है।

विशेष संवाददाता
18 Jul 2026, 11:50 AM
नई दिल्ली

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल नीट यूजी परीक्षा परिणाम में सामाजिक और शैक्षणिक स्तर पर एक बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिला है। चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में पहली बार सफल होने वाले छात्रों में अन्य पिछड़ा वर्ग की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा दर्ज की गई है। कुल सफल छात्रों में से लगभग हर दूसरा छात्र इसी वर्ग से संबंध रखता है। इस साल करीब 20 लाख छात्रों ने यह कठिन परीक्षा दी थी। इनमें से 11 लाख 21 हजार छात्रों ने मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए सफलता हासिल की है। हालांकि वर्ष 2020 और 2021 के बाद यह पहला मौका है जब कोई भी छात्र 720 अंकों का पूर्ण अंक हासिल नहीं कर पाया। यही वजह है कि इस बार शीर्ष सूची में भी बड़ा बदलाव आया है।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में दिखी सबसे तेज बढ़ोतरी

आंकड़ों के अनुसार पिछले 7 वर्षों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परीक्षार्थियों की संख्या में सबसे तेज वृद्धि हुई है। इस वर्ग में कुल 76.30 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बाद अनुसूचित जाति के परीक्षार्थी 63.52 प्रतिशत बढ़े हैं। सामान्य वर्ग में यह वृद्धि सिर्फ 24.52 प्रतिशत रही। विशेषज्ञों के मुताबिक आरक्षण लागू होने के बाद इस वर्ग की भागीदारी में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है।

छोटे राज्यों का शानदार प्रदर्शन और शीर्ष छात्रों की स्थिति

चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा 70.14 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। इसके बाद मिजोरम, मणिपुर और नगालैंड जैसे छोटे राज्यों का प्रदर्शन भी बहुत बेहतर रहा। बड़े राज्यों में उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी। हालांकि राजस्थान बड़े राज्यों में एक बड़ा अपवाद रहा जहां लगभग 69.34 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे। अखिल भारतीय रैंकिंग के टॉप 138 में 109 लड़के और 29 लड़कियां शामिल हैं। पेपर लीक के आरोपों के बाद यह परीक्षा 21 जून को दोबारा आयोजित की गई थी। इसके बाद नई मूल्यांकन प्रक्रिया से परिणाम समय पर जारी किया गया।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें