Thursday, 10 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर
W 𝕏 f
होम शिक्षा शाला प्रवेश उत्सव : खमतराई हाई स्कूल में बच्चों क…
शाला प्रवेश उत्सव में साइकिल वितरण
शाला प्रवेश उत्सव में साइकिल वितरण
शिक्षा

शाला प्रवेश उत्सव : खमतराई हाई स्कूल में बच्चों को बांटी गई किताबें, यूनिफॉर्म और साइकिलें

खमतराई हाई स्कूल में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा कक्षा 6वीं से 10वीं तक के छात्रों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें और यूनिफॉर्म वितरित की गईं। वहीं सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं की छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
18 Jul 2026, 12:56 PM
आरंग
शिक्षा के प्रति उत्साह, उमंग और गरिमामय माहौल के बीच खमतराई हाई स्कूल में संकुल स्तरीय 'शाला प्रवेश उत्सव' का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के इस विशेष अवसर पर पहली बार विद्यालय पहुंचे नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर और मुंह मीठा कराकर आत्मीय स्वागत किया गया।
साथ ही विद्यार्थियों को राज्य शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 6वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें और गणवेश वितरित किए गए। वहीं सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं की छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें प्रदान की गईं। नई साइकिलें पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और स्कूल आने-जाने की सुविधा मिलने से उनमें खासा उत्साह देखने को मिला।

मुख्य अतिथि ने दिया शिक्षा का संदेश

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष टाकेश्वरी मुरली साहू ने मां सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और विद्यार्थियों से ऊंचे लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने का आह्वान किया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के मन में विद्यालय के प्रति अपनापन और पढ़ाई के प्रति नया उत्साह पैदा करते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्यालय के विकास से जुड़ी सभी आवश्यक मांगों को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब तक पहुंचाकर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
विद्यार्थियों को किताबें वितरण

जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह

विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य प्रीति राकेश चंद्राकर, सरपंच सती बिशन लहरी, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कोमन नारायण साहू और उपसरपंच ज्ञानचंद लोधी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। संकुल प्राचार्य टिकेश्वरी चंद्राकर ने स्वागत भाषण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक एवं खेलकूद संबंधी उपलब्धियों की जानकारी दी। वहीं संकुल समन्वयक हरीश दीवान ने विद्यालय की दर्ज संख्या और चुनौतियों का उल्लेख करते हुए परिसर में एक स्कूल शेड निर्माण की आवश्यकता बताई। इस पर मुख्य अतिथि टाकेश्वरी मुरली साहू ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द शेड निर्माण कराने का आश्वासन दिया।

विद्यालय की उपलब्धियां और शेड निर्माण की मांग

इस अवसर पर सहकारी समिति अध्यक्ष पूनमचंद साहू, सरपंच प्रतिनिधि बिशन लहरी, उपसरपंच ज्ञानचंद लोधी, शाला विकास समिति के अध्यक्ष कोमन नारायण साहू, टिकेश्वर लोधी, सनत साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, पालकगण तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ किया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें