Thursday, 24 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Mantralaya Employees Protest: खटारा बसों के भरोसे मंत्रालयीन कर्मचारी, आग की लपटों के बाद सड़कों पर उतरे CRPF Recruitment: खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ा मौका, 521 पदों पर होगी भर्ती Social Media Crime Case: सोशल मीडिया की दोस्ती बनी विवाद की वजह, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार Drug Smuggling Case: सुपेला में नशे के अवैध कारोबार का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त Raigarh Bus Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 20 से अधिक यात्री घायल Lightning Accident: तेज बारिश और गरज-चमक बनी आफत, धमतरी में आकाशीय बिजली से एक की मौत, तीन घायल Raipur Mantralaya Employees Protest: खटारा बसों के भरोसे मंत्रालयीन कर्मचारी, आग की लपटों के बाद सड़कों पर उतरे CRPF Recruitment: खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ा मौका, 521 पदों पर होगी भर्ती Social Media Crime Case: सोशल मीडिया की दोस्ती बनी विवाद की वजह, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार Drug Smuggling Case: सुपेला में नशे के अवैध कारोबार का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त Raigarh Bus Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 20 से अधिक यात्री घायल Lightning Accident: तेज बारिश और गरज-चमक बनी आफत, धमतरी में आकाशीय बिजली से एक की मौत, तीन घायल
W 𝕏 f
होम रायपुर बस्तर में तिरंगे की नई शुरुआत, 92 गांवों में पहली…
बस्तर में तिरंगा यात्रा
बस्तर में तिरंगा यात्रा
रायपुर

बस्तर में तिरंगे की नई शुरुआत, 92 गांवों में पहली बार फहरेगा राष्ट्रीय ध्वज

छत्तीसगढ़ में भाजपा 11 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाएगी। अभियान के तहत बस्तर के माओवादी प्रभाव से मुक्त हुए दूरस्थ गांवों में पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा। बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर के 92 गांवों को विशेष रूप से जोड़ा गया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Aug 2026, 04:53 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में 11 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाने जा रही है। इस अभियान की जिम्मेदारी भारतीय जनता युवा मोर्चा को सौंपी गई है। इस बार अभियान का मुख्य फोकस बस्तर के उन दूरस्थ इलाकों पर रहेगा, जो लंबे समय तक माओवादी प्रभाव के कारण राष्ट्रीय गतिविधियों से दूर रहे हैं। माओवादी हिंसा से मुक्त हुए इन क्षेत्रों में वर्षों बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। 
अभियान के दौरान आत्मसमर्पण कर चुके करीब दो हजार से अधिक पूर्व माओवादी भी तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। इसके जरिए सरकार शांति, लोकतंत्र और विकास का संदेश लोगों तक पहुंचाने की तैयारी में है। उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि बस्तर के कई संवेदनशील क्षेत्रों में अब बदलाव देखने को मिल रहा है। इस वर्ष बीजापुर के 33, सुकमा के 50 और नारायणपुर के 9 गांवों में पहली बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया जाएगा।

शहीद जवानों के परिवारों को किया जाएगा सम्मानित

माओवाद प्रभावित रहे पूवर्ती, सिलगेर और दरभा जैसे इलाकों को भी इस अभियान से जोड़ा जा रहा है। इन क्षेत्रों में राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने और ग्रामीणों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। अभियान के तहत बस्तर संभाग में बाइक रैलियां आयोजित की जाएंगी। भाजपा युवा मोर्चा और पार्टी कार्यकर्ता माओवादी विरोधी अभियान में शहीद हुए जवानों के परिवारों तक पहुंचकर उन्हें तिरंगा भेंट करेंगे और सम्मानित करेंगे। 15 अगस्त को बस्तर संभाग के 500 से अधिक स्कूलों, प्रमुख स्थानों और सामुदायिक भवनों का नामकरण बलिदानी जवानों के नाम पर किए जाने की भी तैयारी है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह अभियान देश के निर्माण में योगदान देने वाले लोगों के प्रति सम्मान और सामाजिक एकता का प्रतीक है। 

 रायपुर के मरीन ड्राइव से होगा अभियान का शुभारंभ

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर वर्ष 2022 से शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान लोगों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ने का काम कर रहा है। इस बार अभियान के माध्यम से उन इलाकों तक भी तिरंगा पहुंचाने की योजना है, जहां पहले सुरक्षा कारणों से राष्ट्रीय ध्वज फहराना मुश्किल माना जाता था। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत 10 अगस्त को राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव से सुबह 10 बजे होगी। इसमें मुख्यमंत्री, मंत्री, जनप्रतिनिधि, छात्र, एनसीसी कैडेट्स, पूर्व सैनिक, खिलाड़ी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शामिल होंगे। प्रदेश के 450 से ज्यादा भाजपा मंडलों, ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों और विकासखंड स्तर पर तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से डिजिटल तिरंगा अभियान भी चलाया जाएगा, जिसमें लोगों से अपने घरों और संस्थानों में तिरंगा फहराकर तस्वीरें साझा करने की अपील की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें