फॉल इनटेक के लिए क्लास शुरू हो रही हैं। इस इनटेक में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स आवेदन करते हैं, लेकिन हर किसी को एडमिशन नहीं मिल पाता। अगर आपको भी फॉल इनटेक में एडमिशन नहीं मिला है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। स्प्रिंग इनटेक के लिए एडमिशन प्रक्रिया जारी है और क्लास जनवरी से शुरू होती हैं। फॉल हो या स्प्रिंग, ट्यूशन फीस का रखें ध्यान हर इनटेक में स्टूडेंट्स को ट्यूशन फीस का खास ध्यान रखना पड़ता है। अमेरिकी यूनिवर्सिटीज अपनी महंगी फीस के लिए जानी जाती हैं और पढ़ाई के कुल खर्च में ट्यूशन फीस का बड़ा हिस्सा होता है।
5 किफायती यूनिवर्सिटीज की लिस्ट
ऐसे में कम बजट में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए किफायती यूनिवर्सिटी चुनना जरूरी है। 5 किफायती यूनिवर्सिटीज की लिस्ट अगर आप अमेरिका में कम ट्यूशन फीस के साथ पढ़ाई करना चाहते हैं, तो कुछ यूनिवर्सिटीज आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती हैं। यूएस न्यूज की रैंकिंग के आधार पर ऐसी 5 यूनिवर्सिटीज की जानकारी नीचे दी गई है। फायेटविले स्टेट यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैरोलिना में स्थित फायेटविले स्टेट यूनिवर्सिटी में 5,500 से ज्यादा स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं। यहां विदेशी छात्रों की संख्या भी अच्छी है। यूनिवर्सिटी की सालाना ट्यूशन फीस करीब 22,227 डॉलर यानी लगभग 21.21 लाख रुपए है।

वेस्टर्न कैरोलिना यूनिवर्सिटी
नंबर वेस्टर्न कैरोलिना यूनिवर्सिटी कम बजट में अमेरिका में पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों के लिए वेस्टर्न कैरोलिना यूनिवर्सिटी भी एक विकल्प है। यहां करीब 10 हजार स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं। इसकी सालाना ट्यूशन फीस लगभग 20,430 डॉलर यानी करीब 19.50 लाख रुपए है। कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, फ्रेस्नो में स्थित कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी अमेरिका की नेशनल यूनिवर्सिटी रैंकिंग में टॉप-200 में शामिल है। यहां 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स पढ़ रहे हैं। यूनिवर्सिटी की सालाना ट्यूशन फीस करीब 19,660 डॉलर यानी लगभग 18.75 लाख रुपए है। नंबर यूनिवर्सिटी ऑफ कुम्बरलैंड्स केंटकी के विलियम्सबर्ग में स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कुम्बरलैंड्स में करीब 7 हजार स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं।
सबसे सस्ती डेल्टा स्टेट यूनिवर्सिटी
भारतीय छात्रों के लिए भी यह एक विकल्प हो सकता है। यहां सालाना ट्यूशन फीस लगभग 19,175 डॉलर यानी करीब 18 लाख रुपए है। डेल्टा स्टेट यूनिवर्सिटी मिसिसीपी के क्लीवलैंड शहर में स्थित डेल्टा स्टेट यूनिवर्सिटी इस लिस्ट में सबसे कम ट्यूशन फीस वाली यूनिवर्सिटी है। भारतीय छात्रों को यहां करीब 18,639 डॉलर यानी लगभग 17.75 लाख रुपए सालाना ट्यूशन फीस देनी होगी। कम फीस के लिहाज से यह छात्रों के लिए किफायती विकल्प हो सकती है।


