Monday, 19 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट Obscene Video Case: नहाते समय लड़कियों के वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजे, रायपुर में 2 युवक गिरफ्तार Jashpur News: सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, जशपुर में हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र पोस्ट करने वाला शिक्षक गिरफ्तार Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट Obscene Video Case: नहाते समय लड़कियों के वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजे, रायपुर में 2 युवक गिरफ्तार Jashpur News: सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, जशपुर में हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र पोस्ट करने वाला शिक्षक गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › ओटीटी › OTT धमाका : वीकेंड पर देखें Project Hail Mary, Pr…
Project Hail Mary
Project Hail Mary
ओटीटी

OTT धमाका : वीकेंड पर देखें Project Hail Mary, Prime Video की ट्रेंडिंग साइंस-फिक्शन फिल्म

Prime Video पर ट्रेंड कर रही हॉलीवुड साइंस-फिक्शन फिल्म Project Hail Mary अपनी 8.2 IMDb रेटिंग, शानदार कहानी और भावनात्मक स्पेस एडवेंचर के कारण दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। थिएटर में सफलता के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर भी वीकेंड वॉच के लिए बेहतरीन विकल्प मानी जा रही है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 06 Jul 2026, 03:36 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 10:43 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
अगर आप इस वीकेंड कुछ अलग और दमदार देखने की सोच रहे हैं, तो ओटीटी पर ट्रेंड कर रही एक हॉलीवुड साइंस-फिक्शन फिल्म आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब यह फिल्म Prime Video पर भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। इसकी कहानी, भावनात्मक पहलू और विजुअल्स ने दुनियाभर के दर्शकों को प्रभावित किया है।

थिएटर के बाद ओटीटी पर भी मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स 

जिस फिल्म की बात हो रही है उसका नाम Project Hail Mary है। इसी साल मार्च में भारत में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने शानदार प्रतिक्रिया दी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने करीब 90 करोड़ रुपये (ग्रॉस) का कारोबार किया। वहीं वैश्विक स्तर पर इसकी कमाई लगभग 6,500 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गई, जिससे यह साल की चर्चित फिल्मों में शामिल हो गई। 

IMDb पर 8.2 की दमदार रेटिंग 

फिल्म इस समय Prime Video पर ट्रेंडिंग फिल्मों की सूची में शामिल है और बड़ी संख्या में दर्शक इसे देख रहे हैं। IMDb पर इसे 8.2 की शानदार रेटिंग मिली है, जो इसकी लोकप्रियता और मजबूत कहानी का प्रमाण मानी जा रही है।

बेहतरीन निर्देशन और दमदार स्टारकास्ट 

'प्रोजेक्ट हेल मैरी' का निर्देशन फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर ने किया है। फिल्म में रयान गोसलिंग, सैंड्रा हुलर, मिलाना वायंट्रूब और पॉल लैम्बर्ट जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। IMDb के अनुसार, फिल्म अब तक 7 अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी है और टॉप रेटेड फिल्मों की सूची में भी जगह बना चुकी है। 

कहानी जो अंत तक बांधे रखती है 

फिल्म की कहानी एक प्रतिभाशाली विज्ञान शिक्षक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी आंख एक स्पेसशिप में खुलती है। होश आने पर उसे अपनी पहचान, मिशन और वहां तक पहुंचने की कोई याद नहीं रहती। सबसे चौंकाने वाली बात यह होती है कि उसके साथ मौजूद बाकी सभी लोग मर चुके होते हैं। अब उसे न केवल अपनी याददाश्त वापस लानी है, बल्कि मानवता को बचाने की जिम्मेदारी भी निभानी है।

अंतरिक्ष में दोस्ती का अनोखा सफर 

अपने कठिन मिशन के दौरान उसे एक दूसरे ग्रह का जीव मिलता है, जो धीरे-धीरे उसका सबसे भरोसेमंद साथी बन जाता है। दोनों के बीच पनपने वाली दोस्ती फिल्म की सबसे भावनात्मक और यादगार कड़ी है। रोमांच, विज्ञान, भावनाओं और शानदार विजुअल्स का यह मिश्रण 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' को साइंस-फिक्शन पसंद करने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें