Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना पानी अभियान : बरेकेलकला में जल संरक्षण को लेकर ग्…
जल संरक्षण के लिए जागरूक करते अधिकारी
जल संरक्षण के लिए जागरूक करते अधिकारी
सरकारी सूचना

पानी अभियान : बरेकेलकला में जल संरक्षण को लेकर ग्रामीणों और किसानों को किया गया जागरूक

ग्राम बरेकेलकला में मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत ग्रामीणों और किसानों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने सोकपिट और वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के निर्माण पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में भू-जल स्तर बढ़ाने और जल संकट कम करने पर जोर दिया गया तथा जनभागीदारी से निर्मित जल अवशोषण ट्रेंच का निरीक्षण भी किया गया। ग्रामीणों ने स्व-प्रेरणा से अपने घरों और खेतों में जल संरक्षण संरचनाएं बनाना शुरू किया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
28 May 2026, 11:27 AM
महासमुंद

जिले में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत ग्राम बरेकेलकला में ग्रामीणों एवं किसानों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हेमंत नंदनवार के निर्देशानुसार आज उप संचालक कृषि ए्फ.आर. कश्यप एवं मोर गांव मोर पानी अभियान ग्राम बरेकेलकला के नोडल अधिकारी द्वारा गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सोकपिट एवं वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम निर्माण पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

जल संरक्षण संरचनाओं से भू-जल स्तर बढ़ाने पर जोर

इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि सोकपिट एवं वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं के निर्माण से वर्षा जल का संरक्षण होगा, जिससे भूमिगत जल स्तर में वृद्धि के साथ भविष्य में जल संकट की समस्या को कम किया जा सकेगा। ग्रामीणों एवं किसानों को अपने घरों, खेतों तथा सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक जल संरक्षण संरचनाएं बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान ग्राम में स्थित शासकीय भूमि पर जनभागीदारी से निर्मित जल अवशोषण ट्रेंच का नोडल अधिकारी द्वारा निरीक्षण भी किया गया।

 ग्रामीणों द्वारा स्व-प्रेरणा से जल संरक्षण कार्य

ग्राम बरेकेलकला की महिला कृषक ममता साहू (पति ताराचंद साहू),  चिमनबाई (पति जगदीश) सहित कृषक रोहितदास दीवान (पिता तुलसी दीवान), पुनीतराम (पिता केजुराम), भुवनेश्वर (पिता वीरसिंह) एवं डगेश्वर यादव (पिता रत्न यादव) द्वारा स्व-प्रेरणा से अपने घरों एवं खेतों में सोकपिट एवं वाटर हार्वेस्टिंग टैंक का निर्माण कराया जा रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें