Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर पतंजलि योग समिति ने मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव, आन…
गुरु पूर्णिमा महोत्सव में योग शिक्षकों को सम्मानित करते अतिथि
गुरु पूर्णिमा महोत्सव में योग शिक्षकों को सम्मानित करते अतिथि
रायपुर

पतंजलि योग समिति ने मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव, आनंद साहू को मिला योग शिक्षक प्रमाण-पत्र

रायपुर में पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योग शिक्षकों का सम्मान किया गया और पत्रकार आनंद साहू को योग शिक्षक प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

प्रकाशित: 03 Aug 2026, 07:30 AM · अपडेट: 09 Sep 2026, 08:03 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
पतंजलि योग समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा शनिवार को वृंदावन हॉल, सिविल लाइन, रायपुर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में गुरु परंपरा का स्मरण करते हुए गुरु पूजन किया गया तथा योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले योग शिक्षकों का सम्मान एवं वरिष्ठ योग शिक्षकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
समारोह के मुख्य अतिथि योग आयोग छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष संजय अग्रवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति आयोग छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष वेदराम ने की। विशिष्ट अतिथियों में आईएएस अधिकारी राजेश राणा, पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ के संरक्षक सुनील रामदास एवं सुनील अग्रवाल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने गुरु के महत्व, भारतीय संस्कृति तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।

सक्रिय सहभागिता के लिए किया सम्मानित 

कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए योग शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसी दौरान पत्रकार आनंद साहू को पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ की ओर से योग शिक्षक का प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। यह प्रमाण-पत्र योग प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने एवं योग के क्षेत्र में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रदान किया गया। पत्रकारिता के साथ योग के क्षेत्र में मिली यह उपलब्धि उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

सही राह दिखाए वही सच्च गुरू

आनंद साहू ने कहा कि "गुरु केवल वह नहीं जो ज्ञान दे, बल्कि वह भी है जो जीवन की कठिन और विपरीत परिस्थितियों में आपका हाथ थामे रखे। जो आर्थिक, मानसिक या नैतिक रूप से आपका संबल बने, आपका हौसला बढ़ाए और सही राह दिखाए, वही सच्चा गुरु है।" कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत, गुरु वंदन, योग शिक्षकों का सम्मान, प्रमाण-पत्र वितरण एवं आशीर्वचन का आयोजन हुआ। अंत में सभी उपस्थितजनों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।

नागरिकों का किया आभार व्यक्त 

पतंजलि योग समिति, छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, योग साधकों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भारतीय संस्कृति, गुरु परंपरा एवं योग के प्रति श्रद्धा और जागरूकता को और अधिक सशक्त बनाते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें