Friday, 26 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
मौत बनकर दौड़ा ट्रक :  मासूम को कुचलने के बाद बैरिकेड तोड़ता रहा चालक राम मंदिर में महा-एक्शन : चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा घर का सपना बना मुसीबत : महिला डॉक्टर से 51 लाख लेकर गायब हुआ बिल्डर LPG गैस घोटाला : मुंबई कनेक्शन की जांच तेज, चार लोगों से घंटों पूछताछ नक्सल नेटवर्क पर बड़ी चोट : जंगलों से हथियार, विस्फोटक और 24 लाख रुपये बरामद जेल में  लापरवाही :  मोबाइल पर बात करते VIDEO वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल मौत बनकर दौड़ा ट्रक :  मासूम को कुचलने के बाद बैरिकेड तोड़ता रहा चालक राम मंदिर में महा-एक्शन : चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा घर का सपना बना मुसीबत : महिला डॉक्टर से 51 लाख लेकर गायब हुआ बिल्डर LPG गैस घोटाला : मुंबई कनेक्शन की जांच तेज, चार लोगों से घंटों पूछताछ नक्सल नेटवर्क पर बड़ी चोट : जंगलों से हथियार, विस्फोटक और 24 लाख रुपये बरामद जेल में  लापरवाही :  मोबाइल पर बात करते VIDEO वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल
W 𝕏 f
होम फुटबॉल फीफा वर्ल्ड कप : जर्मनी को हराकर इक्वाडोर ने रचा …
जर्मनी पर जीत के बाद जश्न मनाती इक्वाडोर टीम
जर्मनी पर जीत के बाद जश्न मनाती इक्वाडोर टीम
फुटबॉल

फीफा वर्ल्ड कप : जर्मनी को हराकर इक्वाडोर ने रचा इतिहास

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इक्वाडोर ने बड़ा उलटफेर करते हुए जर्मनी को 2-1 से हराकर नॉकआउट चरण में जगह बना ली। इस ऐतिहासिक जीत के बाद राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ ने राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया। 2006 के बाद यह दूसरी बार है जब इक्वाडोर विश्व कप के नॉकआउट दौर में पहुंचा है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
26 Jun 2026, 01:07 PM
नई दिल्ली
फीफा वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब इक्वाडोर ने चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हराकर नॉकआउट चरण में जगह बना ली। न्यूयॉर्क में खेले गए ग्रुप-ई के इस मुकाबले में इक्वाडोर ने शानदार प्रदर्शन दिखाया और विश्व फुटबॉल की सबसे मजबूत टीमों में शुमार जर्मनी को बाहर का रास्ता दिखा दिया। 
इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे इक्वाडोर में जश्न का माहौल है। देश के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ ने इस उपलब्धि के सम्मान में शुक्रवार को राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर दिया। मुश्किल हालात से निकलकर दिखाई दमदार वापसी टूर्नामेंट की शुरुआत इक्वाडोर के लिए अच्छी नहीं रही थी। टीम को पहले मुकाबले में आइवरी कोस्ट से हार का सामना करना पड़ा, जबकि कुराकाओ के खिलाफ मैच गोलरहित ड्रॉ रहा। ऐसे में जर्मनी जैसी मजबूत टीम के खिलाफ जीत की उम्मीद बेहद कम मानी जा रही थी। 

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

हालांकि मुख्य कोच सेबेस्टियन बेकासेस की रणनीति और खिलाड़ियों के आत्मविश्वास ने मैदान पर पूरी तस्वीर बदल दी। टीम ने दबाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व फुटबॉल की दिग्गज टीम को मात दे दी। राष्ट्रपति ने खिलाड़ियों की सराहना की जीत के बाद राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कठिन दौर, आलोचनाओं और चुनौतियों के बावजूद टीम ने जिस तरह वापसी की है, उसने पूरे देश को गर्व करने का अवसर दिया है। इसी खुशी में उन्होंने अगले दिन राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा भी कर दी। शुरुआती बढ़त के बावजूद नहीं बच सकी जर्मनी मैच की शुरुआत जर्मनी के पक्ष में रही। 
फीफा वर्ल्ड कप
फ्लोरियन विर्ट्ज के बेहतरीन पास पर लेरॉय साने ने गोल दागकर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। हालांकि इस गोल को लेकर इक्वाडोर के खिलाड़ियों ने फाउल का दावा किया, लेकिन रेफरी ने गोल को

टीम ने ऐतिहासिक जीत अपने नाम करी

गोल खाने के बाद इक्वाडोर ने तेज आक्रमण शुरू किया और सिर्फ नौवें मिनट में नीलसन एंगुलो ने शानदार लंबी दूरी का शॉट लगाकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। उनके इस गोल पर जर्मनी के अनुभवी गोलकीपर मैनुअल नोएर भी बेबस नजर आए। 77वें मिनट में आया जीत का गोल मुकाबले का सबसे अहम पल 77वें मिनट में आया। कॉर्नर किक पर केविन रोड्रिगेज ने शानदार हेडर से गेंद को गोल के सामने पहुंचाया, जहां गोंजालो प्लाटा ने बिना कोई गलती किए गेंद को नेट में पहुंचा दिया। इस गोल ने इक्वाडोर को 2-1 की बढ़त दिला दी।
अंतिम मिनटों और इंजरी टाइम में जर्मनी ने बराबरी के लिए लगातार हमले किए, लेकिन इक्वाडोर का डिफेंस पूरी मजबूती के साथ डटा रहा और टीम ने ऐतिहासिक जीत अपने नाम कर ली। विश्व कप इतिहास में दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि इस जीत के साथ इक्वाडोर ने अपने फुटबॉल इतिहास का नया अध्याय लिख दिया। यह केवल दूसरी बार है जब टीम फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप चरण से आगे बढ़कर नॉकआउट दौर में पहुंची है। इससे पहले उसने 2006 विश्व कप में यह उपलब्धि हासिल की थी। इस बार जर्मनी जैसी मजबूत टीम को हराकर मिली सफलता को देश के सबसे यादगार खेल क्षणों में गिना जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें