Thursday, 05 Nov 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › केंद्र सरकार › PM Modi: 20वें रोजगार मेले में 51 हजार से ज्यादा …
51,000 youths received appointment letters. (Image Source: akashvani)
51,000 youths received appointment letters. (Image Source: akashvani)
केंद्र सरकार

PM Modi: 20वें रोजगार मेले में 51 हजार से ज्यादा युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बोले- नए अवसरों पर सरकार का फोकस

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के कौशल विकास, रोजगार के नए अवसर और निजी क्षेत्र में नौकरियों को बढ़ावा देने पर लगातार काम कर रही है। पीएम मोदी ने विकसित भारत रोजगार योजना, स्टार्टअप इकोसिस्टम और मुक्त व्यापार समझौतों से युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का भी उल्लेख किया।

क
प्रकाशित: 19 Sep 2026, 05:28 PM · अपडेट: 01 Nov 2026, 07:59 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 20वें रोजगार मेले के तहत देशभर के अलग-अलग सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। प्रधानमंत्री ने यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया और नव नियुक्त युवाओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार युवाओं को भविष्य की जरूरतों के अनुसार तैयार करने, उनके कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बदलती अर्थव्यवस्था के साथ युवाओं की शिक्षा और स्किल को बेहतर तरीके से जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। 
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार सरकारी नौकरियों के साथ-साथ निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का जिक्र करते हुए कहा कि करीब एक लाख करोड़ रुपए के बजट वाली इस योजना का उद्देश्य युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलना है। पीएम मोदी ने बताया कि इस योजना के माध्यम से पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को 15 हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। इसके अलावा कंपनियों को अधिक रोजगार सृजन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। 

मुक्त व्यापार समझौतों से युवाओं के लिए बढ़ेंगे अवसर

 प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने हाल के वर्षों में लगभग 40 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं। इससे भारतीय उद्यमियों को नए बाजारों तक पहुंच मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार एवं करियर के नए अवसर तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय युवाओं की प्रतिभा और कौशल को दुनिया पहचान रही है। देश के युवा नवाचार, उद्यमिता और नई तकनीक के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं। 
पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज दुनिया के प्रमुख स्टार्टअप इकोसिस्टम वाले देशों में शामिल है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में मान्यता प्राप्त स्टार्टअप अब छोटे शहरों और कस्बों से भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांवों और छोटे शहरों के युवा अपने नए विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं, कंपनियां शुरू कर रहे हैं और दूसरे लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा कर रहे हैं। 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने भर्ती प्रक्रिया में सुधार का किया जिक्र

इस मौके पर केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि रोजगार मेले से सरकारी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी आई है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के पिछले दस वर्षों में लगभग 10.96 लाख नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए कई सुधार किए गए हैं, जिससे युवाओं को अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी तरीके से अवसर मिल सके हैं। 

45 स्थानों पर आयोजित हुआ रोजगार मेला

देशभर में 45 अलग-अलग स्थानों पर 20वां रोजगार मेला आयोजित किया गया। नियुक्ति पाने वाले युवा केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं देंगे। इनमें वित्त मंत्रालय, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय सहित कई विभाग शामिल हैं। सरकार के अनुसार, अब तक रोजगार मेले के माध्यम से करीब 12.75 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। सरकार का कहना है कि रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें देश के विकास में भागीदार बनाना है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें