Monday, 09 Nov 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › केंद्र सरकार › PM Modi: 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर सेवा अभियान,…
PM Modi will interact with passengers today.(Image Source: akashvani)
PM Modi will interact with passengers today.(Image Source: akashvani)
केंद्र सरकार

PM Modi: 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर सेवा अभियान, पीएम मोदी आज यात्रियों से करेंगे संवाद

PM Modi: सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी तक निकली सेवा यात्रा के प्रतिभागियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद करेंगे। 17 सितंबर से शुरू हुई इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं को सामुदायिक सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक कार्यों से जोड़ना है। यात्रा के दौरान प्रतिभागी विभिन्न राज्यों के गांवों और शहरों में स्वच्छता अभियान, जनसंवाद और सेवा गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। यह अभियान 7 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

क
प्रकाशित: 24 Sep 2026, 10:45 AM · अपडेट: 30 Oct 2026, 12:20 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
PM Modi: सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वडनगर से वाराणसी तक निकली सेवा यात्रा में शामिल प्रतिभागियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे। इस दौरान सेवा यात्री प्रधानमंत्री के साथ अपनी यात्रा के अनुभव और जमीनी स्तर पर किए गए सेवा कार्यों की जानकारी साझा करेंगे। यह सेवा यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का हिस्सा है। यात्रा की शुरुआत 17 सितंबर को गुजरात के वडनगर से हुई थी। इसका उद्देश्य युवाओं को सामुदायिक सेवा, सामाजिक भागीदारी और जनकल्याण से जुड़े कार्यों के लिए प्रेरित करना है। 
सेवा यात्रा में शामिल प्रतिभागी वडनगर और वाराणसी के बीच कई राज्यों, जिलों, कस्बों और गांवों से होकर गुजर रहे हैं। इस दौरान वे स्थानीय लोगों से संवाद कर रहे हैं और विभिन्न सेवा गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, यह यात्रा केवल एक मोटरसाइकिल अभियान नहीं है, बल्कि इसके जरिए सेवा, सामाजिक संवाद, युवा शक्ति, सांस्कृतिक जुड़ाव और सामुदायिक सहयोग को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। 

स्वच्छता से लेकर सामाजिक कार्यक्रमों तक हो रहे आयोजन 

यात्रा के दौरान सेवा यात्रियों ने कई स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाए हैं। इसके अलावा स्थानीय निवासियों, लाभार्थियों, विद्यार्थियों और सामाजिक संस्थाओं के साथ संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतिभागी स्कूलों, अस्पतालों, नर्सिंग होम और अन्य सामुदायिक केंद्रों में पहुंचकर सेवा आधारित गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को सामाजिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी के प्रति जागरूक करना है। 

7 अक्टूबर तक चलेगी यात्रा सेवा 

यात्रा का समापन 7 अक्टूबर तक प्रस्तावित है। इस अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने वडनगर से की थी। इसी दौरान वडनगर से वाराणसी तक जाने वाली सेवा यात्राओं को हरी झंडी दिखाई गई थी। इस अभियान में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से जुड़े वडनगर और उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बीच दोनों दिशाओं में यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। यात्रा में शामिल युवा रास्ते में पड़ने वाले क्षेत्रों में सेवा और जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से जुड़ रहे हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें