Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा
W 𝕏 f
होम › केंद्र सरकार › PM Modi Uzbekistan Visit: ताशकंद में आज मोदी-मिर्…
Modi major meeting in Tashkent; issues including doubling trade to be deliberated upon (Image source: Social media)
Modi major meeting in Tashkent; issues including doubling trade to be deliberated upon (Image source: Social media)
केंद्र सरकार Featured

PM Modi Uzbekistan Visit: ताशकंद में आज मोदी-मिर्जियोयेव की मुलाकात, व्यापार-रक्षा समेत कई मुद्दों पर होगी बात

PM Modi Uzbekistan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा के दौरान आज राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी। बैठक में व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा, दुर्लभ खनिज, कृषि, चिकित्सा और कनेक्टिविटी जैसे मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है। दोनों देश करीब 1 अरब डॉलर के मौजूदा व्यापार को दोगुना करने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं।

क
प्रकाशित: 30 Aug 2026, 10:25 AM · अपडेट: 15 Oct 2026, 01:21 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
PM Modi Uzbekistan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। ताशकंद स्थित राष्ट्रपति भवन में होने वाली इस वार्ता में दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश, रक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी, ऊर्जा, शिक्षा और जनसंपर्क से जुड़े क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की जाएगी। 
आकाशवाणी संवाददाता के अनुसार, प्रधानमंत्री दिन की शुरुआत उज्बेकिस्तान योग महासंघ की ओर से आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल होकर करेंगे। इसके बाद वह राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे, जहां राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ उनकी विस्तृत द्विपक्षीय वार्ता होगी। 

व्यापार और खनिज पर रहेगा फोकस

बैठक में दोनों देशों के बीच आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने पर विशेष जोर रहने की उम्मीद है। रक्षा सहयोग के साथ-साथ खनन क्षेत्र, खासकर दुर्लभ खनिज, सोना और अन्य महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों को लेकर भी बातचीत हो सकती है। इसके अलावा चिकित्सा, कृषि, कौशल विकास और दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी के नए रास्ते विकसित करने जैसे मुद्दे भी चर्चा में शामिल हो सकते हैं। भारत और उज्बेकिस्तान के बीच व्यापारिक संबंधों में पिछले एक दशक के दौरान उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। 

मोदी का ताशकंद में हुआ भव्य स्वागत

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इस अवधि में दोनों देशों के बीच व्यापार करीब 300 प्रतिशत बढ़ा है। अब दोनों देश मौजूदा करीब 1 अरब डॉलर के व्यापार को आने वाले वर्षों में दोगुना करने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आज कुछ अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंचे। हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने उनका स्वागत किया। 

ताशकंद में दिखी भारत-उज्बेकिस्तान की दोस्ती

ताशकंद पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने यांगी उज़्बेकिस्तान पार्क में पुष्पांजलि अर्पित की और देश के इतिहास, विरासत तथा राष्ट्रीय भावना को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद भारतीय और उज्बेक समुदाय ने पारंपरिक अंदाज में उनका स्वागत किया। स्वागत समारोह में दोनों देशों की सांस्कृतिक साझेदारी भी देखने को मिली। भारतीय कलाकारों ने कथक की प्रस्तुति दी, जबकि उज्बेकी कलाकारों ने भारतीय गीत पेश किए। दोनों देशों के कलाकारों ने मिलकर वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति भी दी। प्रधानमंत्री की यह यात्रा भारत और उज्बेकिस्तान के बीच रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को नई गति देने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें