Thursday, 15 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › केंद्र सरकार › PM Modi Uzbekistan Visit: PM मोदी का दो दिवसीय उज…
PM Modi Visit to Uzbekistan: Two-day visit begins today
PM Modi Visit to Uzbekistan: Two-day visit begins today
केंद्र सरकार

 PM Modi Uzbekistan Visit: PM मोदी का दो दिवसीय उज्बेकिस्तान दौरा आज से शुरू

PM Modi Uzbekistan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उज्बेकिस्तान के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। ताशकंद में राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव के साथ रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, रक्षा और द्विपक्षीय सहयोग से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

क
प्रकाशित: 29 Aug 2026, 10:58 AM · अपडेट: 06 Oct 2026, 10:01 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
PM Modi Uzbekistan Visit: Prime Minister Narendra Modi आज उज्बेकिस्तान के दो दिवसीय दौरे के लिए रवाना होंगे। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव के निमंत्रण पर होने वाली इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक रिश्तों को और मजबूत करने पर जोर रहेगा। ताशकंद की यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी की उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा होगी। 
प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, पीएम मोदी राष्ट्रपति मिर्ज़ियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। बातचीत में भारत और उज्बेकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ-साथ आपसी हित के विषयों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। 

व्यापार और आर्थिक सहयोग पर रहेगा फोकस 

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच आर्थिक रिश्ते लगातार मजबूत हुए हैं। उज्बेकिस्तान भारत के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों में शामिल है और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार करीब एक अरब डॉलर तक पहुंच चुका है। पिछले कुछ वर्षों में व्यापारिक गतिविधियों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दोनों देशों के बीच चिकित्सा, खनन और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की काफी संभावनाएं हैं। खासतौर पर रक्षा क्षेत्र में भारत और उज्बेकिस्तान के बीच लंबे समय से सहयोग जारी है। 

मोदी की यात्रा से भारत-उज्बेकिस्तान संबंध होंगे मजबूत

भारत और उज्बेकिस्तान ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग को संस्थागत रूप देने के लिए 2019 में एक संयुक्त कार्य समूह की स्थापना की थी। दोनों देश नियमित रूप से ‘दुस्तलिक’ संयुक्त सैन्य अभ्यास में भी हिस्सा लेते हैं। इस अभ्यास का सातवां संस्करण अप्रैल 2026 में उज्बेकिस्तान में आयोजित किया गया था। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी की ताशकंद यात्रा को दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इस दौरान होने वाली बातचीत से रणनीतिक सहयोग के साथ व्यापार और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में साझेदारी को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें