Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korba Double Suicide Case: एक ही फंदे पर लटके मिले युवक-युवती, जांच में जुटी पुलिस CG Road Problem: खाट पर ले जाई गई गर्भवती महिला, नाला पार कर पहुंचाया अस्पताल Hoshiarpur Crime News: अदालत ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला न्याय Accident: ट्रेन और ट्रक की चपेट में आए 14 मवेशियों की मौत, प्रशासन ने शुरू की मुआवजा प्रक्रिया CG Police News: ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और वाहन हादसे पर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई POCSO Act Case: बालोद में मासूमों के साथ गंभीर अपराध का मामला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार Korba Double Suicide Case: एक ही फंदे पर लटके मिले युवक-युवती, जांच में जुटी पुलिस CG Road Problem: खाट पर ले जाई गई गर्भवती महिला, नाला पार कर पहुंचाया अस्पताल Hoshiarpur Crime News: अदालत ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला न्याय Accident: ट्रेन और ट्रक की चपेट में आए 14 मवेशियों की मौत, प्रशासन ने शुरू की मुआवजा प्रक्रिया CG Police News: ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और वाहन हादसे पर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई POCSO Act Case: बालोद में मासूमों के साथ गंभीर अपराध का मामला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम सरगुजा संभाग पुलिस कार्रवाई : NH पर बस रोककर लूट , 4 आरोपी गिर…
हाइवे पर लूटपात
हाइवे पर लूटपात
सरगुजा संभाग

पुलिस कार्रवाई : NH पर बस रोककर लूट , 4 आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो जब्त

बलरामपुर जिले के दलधोवा घाट स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर 10 जून को मोती श्री बस को रोककर चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट व लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी जितेंद्र गुप्ता को एमसीबी जिले से पकड़ा गया, जबकि उसके तीन साथियों को भी अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बोलेरो वाहन जब्त कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

प्रकाशित: 14 Jun 2026, 11:06 AM · अपडेट: 15 Jun 2026, 11:22 AM
बलरामपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस रोककर चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट तथा लूट की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो वाहन भी जब्त की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर वारदात

जानकारी के अनुसार, 10 जून को दलधोवा घाट स्थित शिव मंदिर के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोती श्री बस को कुछ लोगों ने रोक लिया था। आरोपियों ने बस चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट की और लूट की घटना को अंजाम देते हुए, वारदात के बाद सभी आरोपी बोलेरो वाहन में सवार होकर मौके से फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की, लेकिन रात का अंधेरा और जंगल का रास्ता होने के कारण आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।

पुलिस ने बनाई टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए बलरामपुर पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की। टीम ने लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी और तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान पुलिस को मुख्य आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जितेंद्र गुप्ता को एमसीबी जिले के पटना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में खुला मामला

मुख्य आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस को अन्य साथियों के बारे में जानकारी मिली की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीन अन्य आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई बोलेरो वाहन भी बरामद कर जब्त किया।

चारों आरोपियों को भेजा जेल

आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के निर्देश पर सभी को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल रामानुजगंज भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें