Monday, 02 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › केंद्र सरकार › Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: प्रधानमंत्री…
Major relief from the Matru Vandana Yojana (Image Source: AI Photo)
Major relief from the Matru Vandana Yojana (Image Source: AI Photo)
केंद्र सरकार

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से पुनीता को मिला सहारा, सूरजपुर की 3,206 माताओं को मिला लाभ

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: सूरजपुर जिले की पुनीता राजवाड़े को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भावस्था के दौरान 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिली। उन्होंने बताया कि योजना की राशि से पोषण आहार, जरूरी खर्च और बच्चे की देखभाल में परिवार को मदद मिली। जिले में अब तक 3,206 गर्भवती महिलाओं को योजना का लाभ मिल चुका है।

क
प्रकाशित: 16 Sep 2026, 06:34 PM · अपडेट: 31 Oct 2026, 09:41 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों और ‘सेवा संकल्प’ की भावना से जुड़े अभियान के दौरान सूरजपुर जिले की पुनीता राजवाड़े ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मिले लाभ का अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान सरकार से मिली 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता उनके और उनके परिवार के लिए उपयोगी संबल बनी। योजना से मिली राशि से उन्होंने पोषण आहार एवं अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा किया तथा बच्चे के जन्म के बाद उसकी देखभाल में भी इस सहायता से परिवार को मदद मिली।
मातृत्व किसी भी महिला के जीवन का सबसे सुखद और महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। गर्भावस्था से लेकर नवजात शिशु की देखभाल तक का यह सफर खुशियों के साथ जिम्मेदारियां भी लेकर आता है। ऐसे समय में शासन की योजनाओं से मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं और उनके परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सहारा बनती है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना इसी उद्देश्य के साथ गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनके पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों में सहयोग कर रही है।

मां और बच्चे की देखभाल में मददगार बनी योजना

पुनीता बताती हैं कि उन्हें योजना के तहत पहली किस्त में 3 हजार रुपए मिले। इस राशि से उन्होंने पोषण आहार और अपनी जरूरी आवश्यकताओं को पूरा किया। इसके बाद 2 हजार रुपए की दूसरी किस्त प्राप्त हुई, जिससे बच्चे की देखभाल से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में परिवार को मदद मिली। पुनीता कहती हैं, “मातृत्व के इस महत्वपूर्ण समय में सरकार से मिली आर्थिक सहायता मेरे परिवार के लिए काफी उपयोगी रही। इससे मुझे अपनी और बच्चे की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली।” उन्होंने बताया कि डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि सीधे बैंक खाते में पहुंचने से योजना का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी रही। जरूरत के समय मिली इस आर्थिक सहायता से गर्भावस्था और बच्चे की देखभाल से जुड़े खर्चों में परिवार को राहत मिली।

सूरजपुर में 3 हजार 206 गर्भवती माताओं तक पहुंचा योजना का लाभ

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनके पोषण, स्वास्थ्य और मातृत्व संबंधी जरूरतों में सहयोग दिया जा रहा है। सूरजपुर जिले में अब तक 3 हजार 206 गर्भवती माताओं को योजना का लाभ मिला है। पात्र महिलाओं को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जाती है। पुनीता की कहानी उन अनेक महिलाओं के अनुभव को सामने लाती है, जिनके लिए शासन की योजनाएं जरूरत के समय आर्थिक संबल बन रही हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से मिलने वाली सहायता गर्भावस्था और नवजात की देखभाल के महत्वपूर्ण दौर में परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग प्रदान कर रही है। पुनीता के लिए भी योजना का लाभ मातृत्व के इस महत्वपूर्ण सफर में सरकार के सहयोग का अनुभव रहा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें