Saturday, 01 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
पलभर में उजड़ गई दो परिवारों की दुनिया, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, गांव में गम का माहौल हाथी का हमला : खेत से लौट रहे किसान की मौत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट खुलासा : भिलाई-दुर्ग में सक्रिय हेरोइन गैंग बेनकाब, पंजाब से होती थी सप्लाई परीक्षा विवाद : भर्ती प्रक्रिया पर भरोसा बहाल करने की मांग, JPSC के खिलाफ छात्रों का सत्याग्रह उदंती नदी में डूबने से युवक की मौत, प्रशासन ने दी सतर्क रहने की सलाह पलभर में उजड़ गई दो परिवारों की दुनिया, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, गांव में गम का माहौल हाथी का हमला : खेत से लौट रहे किसान की मौत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट खुलासा : भिलाई-दुर्ग में सक्रिय हेरोइन गैंग बेनकाब, पंजाब से होती थी सप्लाई परीक्षा विवाद : भर्ती प्रक्रिया पर भरोसा बहाल करने की मांग, JPSC के खिलाफ छात्रों का सत्याग्रह उदंती नदी में डूबने से युवक की मौत, प्रशासन ने दी सतर्क रहने की सलाह
W 𝕏 f
होम सुकमा सुकमा का गौरव : बारसे रोशन ने JEE Advanced में रच…
सुकमा के छात्र बारसे रोशन को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया
सुकमा के छात्र बारसे रोशन को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया
सुकमा

सुकमा का गौरव : बारसे रोशन ने JEE Advanced में रचा इतिहास, IIT का रास्ता हुआ पक्का

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के आदिवासी छात्र बारसे रोशन ने JEE Advanced 2026 में पहली ही कोशिश में कैटेगरी रैंक 634 हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने IIT में चयन का मार्ग प्रशस्त किया है। इसके साथ ही क्षितिज कोचिंग इंस्टीट्यूट की भूमिका को भी इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार माना जा रहा है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
09 Jun 2026, 11:03 AM
सुकमा

छत्तीसगढ़ के अति-वनांचल सुकमा जिले के होनहार आदिवासी छात्र बारसे रोशन ने JEE Advanced 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। पहले ही प्रयास में कैटेगरी रैंक 634 प्राप्त कर उन्होंने IIT (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) में प्रवेश की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

झापरा क्षेत्र के निवासी बारसे रोशन, एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन के दम पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उनकी इस सफलता को सुकमा जैसे सुदूर क्षेत्र के लिए एक बड़ी प्रेरणा माना जा रहा है।

जिला प्रशासन ने किया सम्मान, शिक्षा की जिम्मेदारी ली

इस ऐतिहासिक सफलता पर जिला प्रशासन की ओर से तुंगल डैम में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर अमित कुमार ने बारसे रोशन को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। कलेक्टर ने इस अवसर पर घोषणा की कि रोशन की उच्च शिक्षा में आर्थिक बाधा नहीं आने दी जाएगी। जिला प्रशासन उनकी IIT की पढ़ाई का पूरा खर्च वहन करेगा, जिससे वह बिना किसी चिंता के आगे की शिक्षा पूरी कर सकेंगे। इस सफलता के पीछे जिला प्रशासन द्वारा संचालित क्षितिज कोचिंग इंस्टीट्यूट की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कलेक्टर अमित कुमार और सीईओ मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में चल रहे इस संस्थान में सुकमा के ग्रामीण और आदिवासी बच्चों को IIT और मेडिकल जैसी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी जी.आर. मंडावी के मार्गदर्शन तथा नोडल अधिकारी आशीष राम की निगरानी में यह पहल लगातार बेहतर परिणाम दे रही है।

शिक्षकों और टीम का योगदान

इस सफलता में संस्थान के मैनेजर सूरज सिंह के साथ-साथ शिक्षकों की टीम— निधि चौहान, अभिषेक नाग, रजनीश पटेल और सोनम सिंह—का भी अहम योगदान रहा है। इन शिक्षकों ने छात्रों को न केवल शैक्षणिक मार्गदर्शन दिया बल्कि परीक्षा की रणनीति और लगातार मोटिवेशन भी प्रदान किया।

परिवार में खुशी की लहर

बारसे रोशन की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। खेतों में मेहनत कर जीवन यापन करने वाले माता-पिता को अपने बेटे की सफलता पर गर्व है। कलेक्टर द्वारा सम्मान और प्रशासनिक सहयोग की घोषणा के बाद परिवार की आंखें भावुक हो उठीं। यह सफलता सुकमा जैसे अति-वनांचल क्षेत्र के उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। जिला प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में सुकमा से और भी कई प्रतिभाशाली छात्र राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएंगे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें