Tuesday, 13 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: हाईवा से टकराई बाइक, माता-पिता और बेटे की मौत, कछार में 2 बाइकों की भिड़ंत में 1 ने तोड़ा दम Railway Job Fraud: युवक से 13.07 लाख की ठगी, नियुक्ति पत्र और ट्रेनिंग के नाम पर ऐंठे रुपए Maoist Weapons Dump: सुकमा के जंगल में 208 डेटोनेटर बरामद, कारतूस और विस्फोटक भी जब्त Jantar Mantar Protest: बिना अनुमति प्रदर्शन करने पहुंचे CJP नेता हिरासत में, पुलिस ने थमाया तीन नए मैदानों का विकल्प Siliguri Poster Controversy: हिंदू दुकानों से सामान खरीदने के पोस्टरों पर मचा बवाल, विपक्ष ने सरकार को घेरा ED Investigation: रामगोपाल अग्रवाल की ₹9.06 करोड़ की संपत्ति कुर्क, ED ने दाखिल की पूरक शिकायत Road Accident: हाईवा से टकराई बाइक, माता-पिता और बेटे की मौत, कछार में 2 बाइकों की भिड़ंत में 1 ने तोड़ा दम Railway Job Fraud: युवक से 13.07 लाख की ठगी, नियुक्ति पत्र और ट्रेनिंग के नाम पर ऐंठे रुपए Maoist Weapons Dump: सुकमा के जंगल में 208 डेटोनेटर बरामद, कारतूस और विस्फोटक भी जब्त Jantar Mantar Protest: बिना अनुमति प्रदर्शन करने पहुंचे CJP नेता हिरासत में, पुलिस ने थमाया तीन नए मैदानों का विकल्प Siliguri Poster Controversy: हिंदू दुकानों से सामान खरीदने के पोस्टरों पर मचा बवाल, विपक्ष ने सरकार को घेरा ED Investigation: रामगोपाल अग्रवाल की ₹9.06 करोड़ की संपत्ति कुर्क, ED ने दाखिल की पूरक शिकायत
W 𝕏 f
होम › सुकमा › Maoist Weapons Dump: सुकमा के जंगल में 208 डेटोने…
Weapons and explosives recovered from a Maoist arms dump (Image Source: social media)
Weapons and explosives recovered from a Maoist arms dump (Image Source: social media)
🔴 BREAKING सुकमा

Maoist Weapons Dump: सुकमा के जंगल में 208 डेटोनेटर बरामद, कारतूस और विस्फोटक भी जब्त

Maoist Weapons Dump: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादियों के छिपाए हथियारों और विस्फोटकों का डंप बरामद किया है। पालाचलमा की पहाड़ियों में मिले इस डंप से 13 हथियार, जिंदा कारतूस, 208 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, तीर बम, बीजीएल सेल और वायरलेस सेट सहित अन्य सामग्री जब्त की गई। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों से मिली सूचना के आधार पर 12 अक्टूबर को की गई।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 13 Oct 2026, 11:42 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
सुकमा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Maoist Weapons Dump: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर में सुरक्षा बलों का माओवाद विरोधी अभियान पूरी गति से जारी है। इसी कड़ी में सुकमा जिले के दुर्गम और घने जंगलों में चलाए गए एक विशेष सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने पालाचलमा की पहाड़ियों के बीच माओवादियों द्वारा छिपाए गए हथियारों और विस्फोटकों के एक बड़े डंप को खोज निकाला है। मौके से 13 घातक हथियार, भारी संख्या में जिंदा कारतूस और 200 से अधिक डेटोनेटर जब्त किए गए हैं।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों के इनपुट पर कार्रवाई 

पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, हाल के दिनों में आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटे माओवादियों से किस्टाराम थाना क्षेत्र में एक गुप्त डंप की सटीक जानकारी हासिल हुई थी। सूचना की तस्दीक होते ही 12 अक्टूबर को जिला पुलिस बल, डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और बस्तर फाइटर्स की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस टीम ने पालाचलमा गांव के आसपास के दुर्गम पहाड़ी और जंगली इलाकों को घेरकर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया।

पत्थरों के नीचे ज़मीन में दबा रखा था हथियारों का जखीरा 

सर्चिंग के दौरान जवानों ने जब पहाड़ियों के बीच बारीकी से पड़ताल की, तो पत्थरों के नीचे और ज़मीन में सुरक्षित तरीके से दबाया गया माओवादियों का डंप मिला। जब इसे खोदकर बाहर निकाला गया, तो उसमें से घातक स्वचालित और देशी हथियारों का अंबार देखकर सुरक्षा बल भी सतर्क हो गए।

बरामद किए गए प्रमुख हथियार:

  • .303 रायफल: 2

  • बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर): 4

  • 12 बोर रायफल: 3

  • सिंगल शॉट वेपन: 1

  • भरमार बंदूक: 2

  • देशी कट्टा: 1

घातक विस्फोटक, तीर बम और वायरलेस सेट भी जब्त 

केवल हथियार ही नहीं, बल्कि भारी मात्रा में गोला-बारूद भी इस ठिकाने से बरामद किया गया है। जवानों ने मौके से इंसास मैगजीन सहित 26 जिंदा राउंड और 12 बोर के 20 कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा 208 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, एक तीर बम, दो बीजीएल सेल, मैगजीन पाउच, एक वायरलेस सेट और दो चार्जर भी मिले हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि माओवादी किसी बड़े हमले या सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की फिराक में थे। हालांकि समय रहते कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई है।

बैकफुट पर माओवादी संगठन 

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से बस्तर संभाग—विशेषकर सुकमा, बीजापुर, कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा और अबूझमाड़ के सीमावर्ती क्षेत्रों—में सुरक्षा बलों ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। लगातार चल रहे आक्रामक अभियानों, कैंपों के ध्वस्त होने और रसद-हथियार जब्त होने से नक्सली संगठन भारी दबाव में हैं और बैकफुट पर जाने को मजबूर हो चुके हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें