Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम सुकमा बड़ी कार्रवाई: सुकमा में अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर…
सुकमा में 68 किलो गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
सुकमा में 68 किलो गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
सुकमा

बड़ी कार्रवाई: सुकमा में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सुकमा जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 68 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 62.63 लाख रुपए का गांजा, दो कार, फर्जी नंबर प्लेट, मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर दूसरे राज्यों में सप्लाई करने की तैयारी में थे। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 01 Aug 2026, 06:19 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 11:48 AM
सुकमा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय स्तर पर संचालित हो रही गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। और कब्जे से करीब 68 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार कीमत 62.63 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। साथ ही पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई दो कारों को भी जब्त किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर दूसरे राज्यों तक इसकी सप्लाई करने की तैयारी में थे। 
पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से दो सफेद रंग की कारों में बड़ी मात्रा में अवैध गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही एर्राबोर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एर्राबोर बाजार के पास घेराबंदी कर कर्रवाई की|

कुल 68 पैकेट गांजा बरामद

वाहनों की तलाशी के दौरान पुलिस को दोनों कारों से कुल 50 पैकेट गांजा बरामद हुआ। जब पुलिस ने कार सवार युवकों से सामान के बारे में पूछताछ की तो वे स्पष्ट जवाब नहीं दे सके और लगातार टालमटोल करते रहे। इसके बाद पुलिस ने विस्तृत तलाशी ली, जिसमें कुल 68 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 62 लाख 63 हजार 100 रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कर्नाटक के बीदर जिले के रहने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोहेल खान, अब्दुल अदील और आकाश गौड़ के रूप में हुई है। तीनों को हिरासत में लेकर एर्राबोर थाना लाया गया, जहां उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि ये आरोपी किसी बड़े अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकते हैं। 

फर्जी नंबर प्लेट, मोबाइल और नकदी भी जब्त

गांजा के अलावा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल की गई दो कार, फर्जी नंबर प्लेट, मोबाइल फोन, नगद राशि और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए हैं। बरामद सामग्री की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। और सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई जारी है। 

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई केवल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि गांजा की खेप कहां से लाई गई थी, इसे किस राज्य तक पहुंचाया जाना था और इस पूरे गिरोह में कितने लोग सक्रिय हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जांच आगे बढ़ने पर अंतर्राज्यीय नशा तस्करी से जुड़े कई अहम खुलासे सामने आ सकते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें